Huawei Nova 3i का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास

Huawei Nova 3i स्मार्टफोन के एक नए वेरिएंट को चीनी मार्केट में उतारा गया है। हवावे के इस फोन का नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से साथ आता है। यह Huawei Nova 3i का तीसरा वेरिएंट है।

Huawei Nova 3i का 'पावरफुल' वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • चार कैमरों के साथ आता है हुवावे नोवा 3आई
  • Huawei Nova 3i में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Huawei Nova 3i में
विज्ञापन
Huawei Nova 3i स्मार्टफोन के एक नए वेरिएंट को चीनी मार्केट में उतारा गया है। हवावे के इस फोन का नया वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से साथ आता है। यह Huawei Nova 3i का तीसरा वेरिएंट है। कंपनी 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले ही मार्केट में उतार चुकी है। वहीं, भारतीय मार्केट में हुवावे नोवा 3आई सिर्फ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। रैम और स्टोरेज के अलावा हुवावे नोवा 3आई के इस वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन अन्य दो वेरिएंट वाले ही हैं। हुवावे के आधिकारिक वीबो अकाउंट के पोस्ट के मुताबिक, Huawei Nova 3i के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 25,500 रुपये) है।

कंपनी ने हुवावे नोवा 3आई का नया कलर वेरिएंट अकासिया रेड भी मार्केट में उतारा है। मार्केट में ब्लैक, पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट पहले से मौज़ूद हैं।
 

Huawei Nova 3i स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हुवावे नोवा 3आई आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस पैनल है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 409 पीपीआई की पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के अपने ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्टोरेज और रैम पर आधारित Huawei Nova 3i के तीन वेरिएंट हैं- 4 जीबी/ 128 जीबी, 6 जीबी/ 64 जीबी और 6 जीबी/ 128 जीबी। तीनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हुवावे नोवा 3आई में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर भी डुअल कैमरा सेटअप ही है। यहां पर 24 मेगापिक्सल का एक सेंसर 2 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2 एलई, यूएसबी 2.0, ग्लोनास और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर Huawei Nova 3i का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में  3340 एमएएच की बैटरी है। Nova 3i का डाइमेंशन 157.6x75.2x7.6 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Good performance
  • कमियां
  • Slow face recognition
  • Heats up while gaming
  • No display protection
  • Sub-par low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 3i
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »