HUAWEI Nova 16s Pro फोन में 200 मेगापिक्सल के मेन कैमरा समेत 4 कैमरा मिलते हैं। फोन में सेल्फी के लिए भी 2 कैमरे हैं।
Photo Credit: Huawei
HUAWEI Nova 16s Pro में 6.84 का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है।
HUAWEI Nova 16s सीरीज को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें HUAWEI Nova 16s और HUAWEI Nova 16s Pro शामिल हैं। कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हैं। इनमें 7000mAh की बैटरी दी गई है और 100W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। सीरीज का हाई एंड मॉडल HUAWEI Nova 16s Pro के रूप में आया है जिसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। फोन अपने साथ कई और धांसू फीचर्स लेकर आता है। आइए जानते हैं HUAWEI Nova 16s Pro में और क्या है खास।
HUAWEI Nova 16s Pro का लॉन्च ग्लोबल मार्केट में किया गया है। जर्मनी में पेश हुए स्मार्टफोन के प्राइस की लिस्टिंग अभी कंपनी की ओर से नहीं की गई है। अधिकारिक वेबसाइट consumer.huawei.com पर फोन को आइल ब्लू, ब्रीदिंग क्रिस्टल, और स्टारी ब्लैक कलर्स में लिस्ट किया गया है।
HUAWEI Nova 16s Pro में 6.84 का अल्ट्रा ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। यह FHD+ (2856 × 1320 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में OLED पैनल मिलता है जो 1Hz से लेकर 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 2.5D फ्लैट स्क्रीन इसे कहा गया है जिसमें बेहद पतले बेजल्स मिलते हैं। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में AI HDR और 2,160Hz हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट दिया गया है। दावा है कि लो लाइट में भी डिस्प्ले आंखों के लिए आरामदायक रहता है।
HUAWEI Nova 16s Pro में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट लगाया है और यह Kirin 9010S चिप से लैस होकर आता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित EMUI 16 पर रन करता है। फोन में कंपनी ने 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए हैं। इनमें AI जेस्चर का सपोर्ट भी है। उदाहरण के लिए आप केवल अपनी मुट्ठी बंद करके उसे स्क्रीन के सामने लहराते हैं तो सेल्फी क्लिक हो जाएगी।
Huawei ने फोन में कूलिंग का भी खास ध्यान रखा है। इसमें माइक्रोमीटर लेवल की स्टेनलेस स्टील एचिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह दबाव में भी डिवाइस के पार्ट्स को ठंडा रखती है। अल्ट्रा-स्लिम VC फ्रेम हीट को बाहर फेंकता है। हैवी टास्क में भी फोन में गर्म नहीं हो पाता है, ऐसा दावा कंपनी ने किया है।
HUAWEI Nova 16s Pro फोन में धांसू कैमरा फीचर्स मिलते हैं। फोन 200MP RYYB अल्ट्रा लार्ज 1/1.28 इंच सेंसर से लैस होकर आता है। इसमें ऑप्टिकल, और AI इमेज स्टेबलाइजेशन दी गई है। दूसरा कैमरा 50MP का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम, 100x डिजिटल जूम फीचर दिया गया है। इसमें भी OIS + AIS स्टेबलाइजेशन दी गई है। तीसरा कैमरा 50MP RYYB अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें 118° फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। चौथा कैमरा 1.5MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर के रूप में मौजूद है। यह 120% तक ज्यादा बेहतर कलर रिप्रोडक्शन कर सकता है।
सेल्फी के लिए भी कंपनी ने फ्रंट में 50MP का 1/2.5 इंच अल्ट्रा लार्ज सेंसर दिया है। कंपनी ने इसे Ultra Portrait Camera कहा है। यह 0.8×–5× जूम को सपोर्ट कर सकता है। इसके साथ में कंपनी ने 1.5MP ट्रू टू कलर कैमरा पेअर किया है। यह पिक्सल लेवल कलर एक्युरेसी देता है। यानी सेल्फी के लिए भी फोन दो कैमरा से लैस किया गया है।
HUAWEI nova 16s Pro फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0, BLE, SBC, AAC, LDAC, L2HC, USB Type-C, USB 2.0, Type-C ईयरजैक, NFC, GPS, GLONASS/BeiDou जैसे विकल्प हैं। HUAWEI nova 16s Pro में 100-डिग्री अल्ट्रा-वाइड साउंडस्टेज वाले सिमेट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। फोन की मोटाई 7.1mm है जबकि इसका वजन 218 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम