Huawei Mate 80 Pro का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच OLED डिस्प्ले (2,832 × 1,280 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 फरवरी 2026 23:53 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है
  • Huawei Mate 80 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इस स्मार्टफोन की 5,750mAh बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोक्स के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है

चाइनीज हैंडसेट मेकर Huawei का नया स्मार्टफोन चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया गया है। Huawei Mate 80 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चीन में पेश किए गए वेरिएंट से कुछ अलग हैं। पिछले वर्ष नवंबर में इस स्मार्टफोन को चीन में लाया गया था। Huawei ने इस स्मार्टफोन के साथ Watch GT Runner 2, Watch Ultimate 2 और MatePad Mini को भी लॉन्च किया है। 

कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro के इंटरनेशनल मार्केट में प्राइस की जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन को 16 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए गोल्ड, ग्रीन और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में की जाएगी। 

Advertisement

Huawei Mate 80 Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच OLED डिस्प्ले (2,832 × 1,280 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। कंपनी ने Huawei Mate 80 Pro के इंटरनेशनल मॉडल के चिपसेट की जानकारी नहीं दी है। इसके चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9030 Pro का इस्तेमाल किया गया है। यह EMUI 15.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोक्स के साथ 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Huawei Mate 80 Pro के लिए सिंगल और डुअल SIM के वेरिएंट्स हैं। इस स्मार्टफोन की 5,750 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Huawei Mate 80 Pro का साइज 161.85 × 76 × 7.9 mm और भार लगभग 219 ग्राम का है। हाल ही में Huawei Nova 15 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Huawei Nova 15, Huawei Nova 15 Pro और Huawei Nova 15 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टफोन्स HarmonyOS 6.0 पर चलते हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6,500 mAh तक की बैटरी दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.