Huawei Mate 10 Lite लॉन्च, चार कैमरों वाला है यह स्मार्टफोन

हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे ने चुपचाप एक मिड रेंज हैंडसेट भी पेश कर किया है। यह फोन है हुवावे मेट 10 लाइट।

Huawei Mate 10 Lite लॉन्च, चार कैमरों वाला है यह स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • नया मेट 10 मॉडल Honor 9i का यूरोपीय अवतार है
  • यूरोप में इस स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (करीब 30,500 रुपये) है
  • इस हैंडसेट की जानकारी जर्मन वेबसाइट मोबीफ्लिप ने दी
विज्ञापन
हुवावे मेट 10 और हुवावे मेट 10 प्रो जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ चीनी टेलीकम्युनिकेशन्स कंपनी हुवावे ने चुपचाप एक मिड रेंज हैंडसेट भी पेश कर किया है। यह फोन है हुवावे मेट 10 लाइट। हकीक़त में नया मेट 10 मॉडल भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Honor 9i का यूरोपीय अवतार है। यही फोन चीन में Huawei Maimang 6 और मलेशिया में Huawei Nova 2i के नाम से पेश किया गया था। तीनों ही हैंडसेट चार कैमरे के साथ आते हैं और इनमें कंपनी के अपने किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। यूरोप में इस स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (करीब 30,500 रुपये) है। हुवावे मेट 10 लाइट की बिक्री जर्मनी में नवंबर महीने से शुरू होगी। स्मार्टफोन को प्रेस्टीज गोल्ड, ग्रेफाइट ब्लैक और ऑरोरा ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

इस हैंडसेट की जानकारी जर्मन वेबसाइट मोबीफ्लिप ने दी। हुवावे मेट 10 लाइट को यूरोपीय क्षेत्र के लिए बनाया गया है। स्मार्टफोन में 5.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले के दायीं और बायीं तरफ किनारे बेहद ही पतले हैं। वहीं, टॉप पर एक 13 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर को जगह मिली है। हैंडसेट के अंदर हाइसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर की सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.36 गीगाहर्ट्ज़ है।

इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया भी जा सकता है, लेकिन हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट के जरिए।

हुवावे ने इस फोन में एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित ईएमयूआई 5.1 का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट का भी वादा है।

फ्रंट पैनल की तरह मेट 10 लाइट के पिछले हिस्से पर भी डुअल कैमरा सेटअप है। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर। कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें लेने के लिए एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Mate 10 Lite में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है और इसकी बैटरी 3340 एमएएच की है। इसके एक दिन तक चल जाने का दावा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.90 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 659
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3340 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »