एचटीसी यू की परफॉर्मेंस सैमसंग गैलेक्सी एस8 के बराबर होने का खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 मई 2017 11:28 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच लिस्टिंग से फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है
  • फोन को स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर पर चलने की उम्मीद है
  • एचटीसी यू ने मल्टी-कोर टेस्ट में 6137 स्कोर किया
कथित एचटीसी यू (एचटीसी यू 11) 16 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है। एक बार फिर लॉन्च से पहले बेंचमार्क साइट पर हुई लिस्टिंग से इस फोन के स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस परिणाम का खुलासा हुआ है। एचटीसी यू में मैटेलिक किनारों के साथ 'एज सेंसर' होंगे जिससे टैप, स्वाइप और फोन को स्क्वीज़ कर कई फंक्शन परफॉर्म कए जा सकेंगे।

गीकबेंच लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के एचटीसी सीबीपी कोडनेम के साथ आने का खुलासा हुआ है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसके एचटीसी यू होने का पता चलता है। सिंगल-कोर टेस्ट में फोन ने 1912 जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 6137 स्कोर किया। याद दिला दें कि, गैलेक्सी एस8 ने सिंगल-कोर में 1916 जबकि मल्टी-कोर में 6011 स्कोर किया था। और गैलेक्सी एस8+ ने सिंगल-कोर और मल्टी-कोर में क्रमशः 1929 और 6084 स्कोर किया था। दोनों डिवाइस की परफॉर्मेंस में बहुत ज़्यादा फर्क नहीं है। बता दें कि गैलेक्सी एस8+ में स्नैपड्रैगनन 835 प्रोसेसर दिया गया है और एचटीसी यू में भी यही सेंसर है।
Advertisement

हालांकि, आईफोन 8 ने गीकबेंच पर सिंगल-कोर में 4537 और मल्टी-कोर में 8975 स्कोर किया। बाज़ार में मौज़ूद सभी फोन को आईफोन 8 ने पछाड़ दिया था। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि एचटीसी यू एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। और इसमें 4 जीबी रैम होगा।

इससे पहले एचटीसी यू के एचटीसी यू 11 नाम के साथ आने का भी खुलासा हुआ है। और अब  कंपनी द्वारा आधिकारिक नाम बताए जाने का इंतज़ार है। स्मार्टफोन के जारी किए गए टीज़र में 'एज सेंसर' फ़ीचर होने का पता चला है। और लेटेस्ट वीडियो टीज़र से पता चलता है कि यह एक ग्लास रियर वाला पतला डिवाइस होगा।
Advertisement

डुअल-सिम वाले एचटीसी यू में 5.5 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जिसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 5 होगा। इस हैंडसेट में 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में एक 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 सेंसर रियर पर जबकि फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स351 सेंसर होने का पता चला है। फोन में 64 जीबी या 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। लेटेस्ट लीक के मुताबिक, फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी होगी। जबकि कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी और ब्लूटूथ 4.2 जैसे फ़ीचर होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC U, HTC U 11, HTC U Leak, HTC U Benchmarks, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.