एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, दिखने में है आईफोन जैसा

एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, दिखने में है आईफोन जैसा
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने मंगलवार को अपने वन ए9 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया जो दिखने में ऐप्पल के आईफोन जैसा है। एचटीसी वन ए9 फोन की बिक्री नवंबर से शुरू होगी और इसके अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 399.99 डॉलर (करीब 26,000 रुपये) होगी। फिलहाल, कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

स्मार्टफोन कार्बन ग्रे, ओपल सिल्वर, टोपाज़ गोल्ड और डीप गार्नेट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। उम्मीद के मुताबिक, एचटीसी वन ए9 में स्क्रीन के नीचे एक फिज़िकल बटन मौजूद है। इसका डिज़ाइन बहुत हद तक आईफोन 6 से मेल खाता है। यह एक फुल-मेटल बॉडी हैंडसेट है।

ध्यान रहे कि लॉन्च से पहले ही एचटीसी की सीईओ चेर वांग ने कहा था कि वन ए9 हैंडसेट 'आईफोन का बेहतरीन विकल्प' होगा।

एचटीसी वन ए9 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट उपलब्ध होंगे। पहला वेरिएंट 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज व 2 जीबी रैम के साथ आएगा और दूसरा 32 जीबी की स्टोरेज व 3 जीबी रैम के साथ। दोनों ही वेरिएंट में माइक्राएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि वेरिएंट मार्केट पर निर्भर करेंगे। चुनिंदा मार्केट में सिर्फ एक ही वेरिएंट को पेश किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो एचटीसी वन ए9 में 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैन 617 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर और 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मॉड्यूल होंगे। यह हैंडसेट गूगल के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो से लैस होगा। इसके ऊपर एचटीसी सेंस स्किन का भी इस्तेमाल किया गया है। ध्यान रहे कि एचटीसी वन ए9 मार्शमैलो पर चलने वाला कंपनी का पहला हैंडसेट है।

इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन का मौजूद है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 4 मेगापिक्सल का अल्ट्रापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी है। स्मार्टफोन 2150 एमएएच की बैटरी से लैस है।

यह 4जी एलटीई, 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। कंपनी की लिस्टिंग से पुष्टि हुई है कि यह हैंडसेट भारत में इस्तेमाल हो रहे एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा।

इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरो और मैगनेटिक सेंसर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »