• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • क्या आपके फोन में जासूसी करने वाला Spyware है? ऐसे पहचानें और बचें डेटा चोरी से

क्या आपके फोन में जासूसी करने वाला Spyware है? ऐसे पहचानें और बचें डेटा चोरी से

चाहे वो Pegasus जैसे एडवांस्ड टूल हों या फिर किसी थर्ड पार्टी ऐप से आया लोकल मैलवेयर, खतरा असली है। लेकिन सवाल ये है कि आप कैसे जानें कि आपके फोन में कुछ गड़बड़ चल रही है?

क्या आपके फोन में जासूसी करने वाला Spyware है? ऐसे पहचानें और बचें डेटा चोरी से
ख़ास बातें
  • CERT-In के बॉट रिमूवल टूल्स को इंस्टॉल किया जा सकता है
  • Malwarebytes, Avast Mobile Security जैसे ऐप्स भी मददगार साबित होते हैं
  • बाहर किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें
विज्ञापन
आजकल हमारा ज्यादातर पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा फोन में ही होता है, जिनमें बैंकिंग ऐप, पर्सनल चैट्स, डॉक्युमेंट्स और यहां तक कि बायोमेट्रिक डिटेल्स भी शामिल है। ऐसे में अगर आपके फोन में कोई स्पायवेयर चुपचाप बैठा है, तो आपकी प्राइवेसी पूरी तरह खतरे में हो सकती है। चिंता की बात ये है कि ऐसे स्पायवेयर अक्सर बिना किसी नोटिफिकेशन या अलर्ट के फोन में घुस जाते हैं और लंबे समय तक एक्टिव रहते हैं।

चाहे वो Pegasus जैसे एडवांस्ड टूल हों या फिर किसी थर्ड पार्टी ऐप से आया लोकल मैलवेयर, खतरा असली है। लेकिन सवाल ये है कि आप कैसे जानें कि आपके फोन में कुछ गड़बड़ चल रही है?

1. फोन की परफॉर्मेंस अचानक धीमी हो जाए तो सतर्क हो जाएं
अगर आपका फोन बिना किसी भारी ऐप या अपडेट के अचानक स्लो हो गया है, या बैटरी जरूरत से ज्यादा ड्रेन हो रही है, तो ये किसी बैकग्राउंड प्रोसेस यानी स्पायवेयर का काम हो सकता है।

2. अनजान ऐप्स दिखें या कैमरा/माइक्रोफोन बिना वजह एक्टिव हो
कुछ स्पायवेयर ऐप्स अपने आइकन छुपा लेते हैं, लेकिन सेटिंग्स में जाकर अगर आप इंस्टॉल ऐप्स की पूरी लिस्ट देखें तो शक की सुई किसी अनजान नाम पर जा सकती है। साथ ही, अगर कैमरा या माइक्रोफोन अचानक ऑन हो जाए, बिना आपके इस्तेमाल के, तो ये सीरियस रेड फ्लैग है।

3. डेटा यूसेज अचानक बढ़ जाए, खासकर जब फोन यूज में न हो
अगर आप फोन यूज नहीं कर रहे फिर भी डेटा बहुत ज्यादा खर्च हो रहा है, हो सकता है स्पायवेयर आपकी फाइल्स, लोकेशन या ऑडियो क्लिप कहीं भेज रहा हो।

4. SMS या ईमेल में अजीब लिंक या OTP रिक्वेस्ट आएं
फिशिंग अटैक्स या स्पायवेयर ट्रिगर होने के बाद फोन पर OTP रिक्वेस्ट, अनजान लॉगिन्स या लिंक वाले मैसेज आना शुरू हो सकते हैं। इनमें क्लिक न करें और अलर्ट हो जाएं।
 

कैसे करें डिटेक्ट? कुछ टूल्स जो मदद कर सकते हैं

  • हाल ही में भारत सरकार की CERT-In डिपार्टमेंट ने भी कुछ अहम बॉट रिमूवल टूल्स जारी किए थे, जो मोबाइल, लैपटॉप आदि में इंस्टॉल किए जा सकते हैं। ये टूल्स iOS और Android डिवाइस के बैकअप स्कैन करके स्पायवेयर के ट्रेसेज ढूंढ सकते हैं।
  • Malwarebytes, Avast Mobile Security जैसे ऐप्स भी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मददगार हो सकती हैं।
  • Android यूजर्स Play Protect ऑप्शन को ऑन रखें और गूगल प्ले से बाहर किसी भी APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल करने से बचें।
 

कैसे बचें? कुछ आसान लेकिन असरदार सावधानियां

  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, चाहे वो SMS में आए या WhatsApp पर।
  • हर ऐप को जरूरत से ज्यादा परमिशन न दें, खासकर कैमरा, माइक, लोकेशन जैसी।
  • पब्लिक Wi-Fi से कनेक्ट करते वक्त VPN यूज करें।
  • फोन का OS और ऐप्स हमेशा अपडेट रखें, क्योंकि इन्हीं अपडेट्स में सिक्योरिटी फिक्सेस आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »