क्या आपका फोन नंबर भी है ब्लॉक? ऐसे जानें

करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार फोन नंबर को ब्लॉक करे दो तो परेशान होना स्वाभाविक बात है। फोन नंबर ब्लॉक है या नहीं इस बात का पता कैसे लगाया जा

क्या आपका फोन नंबर भी है ब्लॉक? ऐसे जानें

क्या आपका फोन नंबर भी है ब्लॉक? ऐसे जानें

ख़ास बातें
  • टेस्ट के लिए हमने जियो, एयरटेल और वोडाफोन नंबर पर मिलाया कॉल
  • नंबर ब्लॉक या काटे जाने पर सुनाई देगा मैसेज
  • हमने जांच के लिए टेस्ट करके भी देखा है
विज्ञापन
करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार फोन नंबर को ब्लॉक करे दो तो परेशान होना स्वाभाविक बात है। फोन नंबर ब्लॉक है या नहीं इस बात का पता कैसे लगाया जाए यदि आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। हमने आपकी सहायता के लिए कुछ टेस्ट भी करके देखे हैं और टेस्ट के आधार पर बनाई गई वीडियो को खबर के बीच में ऐम्बेड किया गया है। आइए अब आपको इस विषय में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

यदि कोई व्यक्ति आपको ब्लॉक करता है तो उन्हें कॉल करने पर टेलीकॉम ऑपरेटर द्वारा कौन सा मैसेज सुनाई देता है, इस बात को जानने के लिए हमने Jio, Airtel और Vodafone तीन अलग-अलग ऑपरेटर के नंबर पर कॉल मिलाकर देखा। खबर के बीच ऐम्बेड किए वीडियो में आप सुन सकते हैं कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन नंबर पर कॉल करने पर कौन सा मैसेज सुनाई दिया।


आप एक बात नोटिस करेंगे और वो यह है कि सभी ऑपरेटर पर आपको मैसेज तो एक ही सुनाई देगा केवल ऑपरेटर की आवाज़ में अंतर होगा। जिस व्यक्ति ने आपका नंबर ब्लॉक किया है यदि उन्हें कॉल मिलाया जाए तो कॉल मिलाते ही तुरंत आपको मैसेज सुनाई देगा कि "आपके द्वारा डायल किया गया नंबर अभी व्यस्त है, कृप्या कुछ समय बाद प्रयास करें"।

यदि कोई व्यक्ति व्यस्त है और वह आपके कॉल को काटता है तो भी आपको यही मैसेज सुनाई देगा, लेकिन ऐसा एक या फिर दो बार हो सकता है। लेकिन अगर आप थोड़े-थोड़े समय बाद कॉल मिलाकर देखते हैं और तब भी आपको यही मैसेज सुनाई दे रहा है तो संभवत: आपके नंबर को ब्लॉक किया हुआ है।

वोडाफोन नंबर के केस में इस बात का पता लगाना आसान था, जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि वोडाफोन नंबर पर कॉल मिलाने पर मैसेज सुनाई देने से पहले एक रिंग जाती है जो इस बात का संकेत देती है कि संभवत: आपका नंबर ब्लॉक है। लेकिन एयरटेल और जियो के साथ ऐसा नहीं है। इसके अलावा आप किसी दूसरे नंबर से उस व्यक्ति को कॉल मिलाकर भी इस बात की जांच कर सकते हैं कि आपका नंबर ब्लॉक है या नहीं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Phone Number Block, mobile number block, airtel, vodafone, jio
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »