एंड्रॉयड फोन पर किसी फोन नंबर को ऐसे करें ब्लॉक

मोबाइल नंबर निजी होने के बावजूद जाने-अनजाने किसी कारणवश अनचाहे लोगों के हाथ लग जाता है। ऐसे में कई बार हमें स्पैम कॉल, टेलीमार्केटिंग कॉल या परेशान करने वाले तत्वों के फोन कॉल का सामना करना पड़ता है।

एंड्रॉयड फोन पर किसी फोन नंबर को ऐसे करें ब्लॉक

Android Phone पर किसी Phone Number फोन नंबर को ऐसे करें ब्लॉक

ख़ास बातें
  • लगभग सभी एंड्रॉयड फोन बिल्ट इन कॉल ब्लॉकिंग फीचर के साथ आते हैं
  • लेकिन यह प्रक्रिया हर कंपनी के स्मार्टफोन में थोड़ी अलग हो सकती है
  • लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं होगा
विज्ञापन
स्मार्टफोन हमें अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जोड़ता है, लेकिन हाल के दिनों में यह अनचाहे कॉल का ज़रिया बन गया है। मोबाइल नंबर निजी होने के बावजूद जाने-अनजाने किसी कारणवश अनचाहे लोगों के हाथ लग जाता है। ऐसे में कई बार हमें स्पैम कॉल, टेलीमार्केटिंग कॉल या परेशान करने वाले तत्वों के फोन कॉल का सामना करना पड़ता है। अगर नंबर किसी लड़की का हो तो यह समस्या और बड़ी हो जाती है। अच्छी बात यह है कि आपको अनचाहे कॉल से परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आप उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से किसी फोन नंबर अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ब्लॉक कर सकते हैं।

लगभग सभी एंड्रॉयड फोन बिल्ट इन कॉल ब्लॉकिंग फीचर के साथ आते हैं। लेकिन यह प्रक्रिया हर कंपनी के स्मार्टफोन में थोड़ी अलग हो सकती है। शाओमी, लेनोवो और सैमसंग जैसे स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने सॉफ्टवेयर में इस प्रक्रिया को लेकर आमूल-चूल बदलाव भी किए हैं।

संभव है कि आपके पास जो फोन हो, उसके लिए प्रक्रिया थोड़ी अलग हो। लेकिन अंतर बहुत बड़ा नहीं होगा। आइए हम आपको लोकप्रिय एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नंबर ब्लॉक करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हैं।
 

अगर आप Google Pixel या Nexus 6P जैसे स्टॉक एंड्रॉयड हैंडसेट में किसी नंबर को ब्लॉक करना चाहते हैं तो इसके दो तरीके हैं...


1. फोन ऐप को खोलें। इसके बाद रीसेंट कॉल्स वाले सेक्शन में जाएं। इसके बाद किसी भी नंबर को लंबे समय तक दबाएं रखें और ब्लॉक नंबर को सेलेक्ट करें।

2. दूसरा तरीका भी फोन ऐप से जुड़ा है। फोन ऐप को खोलें। आपको दायीं तरफ टॉप में तीन डॉट वाला आइकन नज़र आएगा। इस पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं। यहां मेन्यू में से “कॉल ब्लॉकिंग” को चुनें और उस नंबर को डाल दें जिसे ब्लॉक करना है।
 

संभव है कि आपके पास सैमसंग फोन हो। इस कंपनी के एंड्रॉयड फोन में किसी नंबर को ऐसे ब्लॉक करें...

1. फोन ऐप खोलें।
2. उस नंबर को चुनें जिसे ब्लॉक करना है। इसके बाद टॉप में दायीं तरफ नज़र आ रहे है तीन डॉट को चुनें।
3. इसके बाद आप ब्लॉक नंबर को चुनें।

शाओमी स्मार्टफोन पर नंबर ब्लॉक करने की सुविधा स्टॉक एंड्रॉयड वाली ही है। इसमें आपको रीसेंट कॉल्स वाले सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद किसी भी नंबर लंबे समय तक दबाएं रखें और ब्लॉक नंबर को सेलेक्ट करें।

अगर आपके एंड्रॉयड फोन में इन-बिल्ट कॉल ब्लॉकिंग फीचर नहीं है। या फिर आप इस फीचर को ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो आपके पास किसी फोन नंबर को ब्लॉक करने का एक और तरीका भी है। आप गूगल प्ले स्टोर से किसी भी थर्ड-पार्टी कॉल ब्लॉकिंग ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। आप मिस्टर नंबर ऐप, कॉल ब्लॉकर ऐप या कॉल्स ब्लैकलिस्ट ऐप में से किसी को चुन सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »