Honor X80 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस

आगामी स्मार्टफोन में 10,000 mAh से अधिक रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Honor के अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले स्मार्टफोन्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 फरवरी 2026 20:40 IST
ख़ास बातें
  • Honor X80 में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है

यह पिछले वर्ष जुलाई में चीन में पेश किए गए Honor X70 की जगह ले सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की अफोर्डेबल कैटेगरी में बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की योजना है। Honor X80 में 10,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है।  इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 हो सकता है। इसके साथ स्मार्टफोन्स के मार्केट में कम प्राइस वाली कैटेगरी में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी देने का एक नया ट्रेंड शुरू हो सकता है।     

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Honor X80 का प्राइस CNY (लगभग 13,000 रुपये) का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh से अधिक रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। Honor X80 में 6.81 इंच 1.5K LTPS डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 5 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष जुलाई में चीन में पेश किए गए Honor X70 की जगह ले सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

Advertisement

Honor X70 में  6.79 इंच है 1.5K डिस्प्ले (1,200 x 2,640 पिक्सल्स) 120 Hz रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Aluminosilicate ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Honor X70 को 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले के अलावा 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 4 है। यह Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 चलता है। Honor X70 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन की 8,300mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 512 GB वाले वेरिएंट में 80 W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के लिए भी सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi, NFC, USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। हाल ही में लॉन्च किए गए Honor के 10,000 mAh की बैटरी वाले स्मार्टफोन्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.