Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी

इससे पहले Honor ने बड़ी बैटरी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। Honor Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी है और Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी दी गई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 18:35 IST
ख़ास बातें
  • Honor X80 GT के साथ बैटरी कैपेसिटी का रिकॉर्ड बन सकता है
  • इस स्मार्टफोन को पहली तिमाही में चीन पेश किया जा सकता है
  • चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स अधिक कैपेसिटी वाले हैंडसेट पर फोकस कर रहे हैं

सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसी नई टेक्नोलॉजी से डिवाइसेज की बैटरी कैपेसिटी को बढ़ाने में मदद मिली है

स्मार्टफोन्स में बैटरी कैपेसिटी के लिहाज से Honor एक नया स्टैंडर्ड बना सकती है। पिछले कुछ महीनों में इस चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाले कुछ डिवाइसेज पेश किए हैं। आगामी Honor X80 GT के साथ बैटरी कैपेसिटी का नया रिकॉर्ड बन सकता है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर Sister Bear ने बताया है कि Honor X80 GT में 13,080 mAh की बैटरी होगी। यह मौजूदा स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन को डिवेलप किया जा रहा है। Honor X80 GT को मौजूदा तिमाही में चीन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

पिछले कुछ महीनों में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर्स ने अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ हैंडसेट्स को पेश किया है। इन स्मार्टफोन्स में सिलिकॉन-कार्बन बैटरी जैसी नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Samsung और Apple जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन्स में आमतौर पर 6,000 mAh से कम कैपेसिटी वाली बैटरी होती है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग के 12,000 mAh से 18,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैट्रीज के साथ डिवाइसेज की टेस्टिंग कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने टेस्ट रिपोर्ट्स को लीक किया था। इससे कंपनी के 12,000 mAh, 18,000 mAh और 20,000 mAh की कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैट्रीज की टेस्टिंग का संकेत मिला था। हालांकि, इसमें सैमसंग को कुछ तकनीकी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। 

हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme Narzo Power 5G को 10,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है। Realme Narzo Power 5G की बैटरी 80 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme के कुछ अन्य स्मार्टफोन्स में भी अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी है। इससे पहले Honor ने बड़ी बैटरी के साथ कुछ स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। Honor Win सीरीज में 10,000 mAh की बैटरी है और Honor Power 2 में 10,080 mAh की बैटरी दी गई थी। Honor X80 GT के साथ बैटरी की कैपेसिटी को इससे भी दमदार बनाने की कोशिश हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.