Honor X50 में मिल सकता है 100 मेगापिक्सल कैमरा, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसमें 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और 2,652 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन हो सकता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जून 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है
  • यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Honor X40 की जगह ले सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh बैटरी मिलेगी

यह स्मार्टफोन हाई-फ्रीक्वेंसी PWM के लिए सपोर्ट दे सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor जल्द ही Honor X50 को लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Honor X40 की जगह ले सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसके डिस्प्ले और प्रोसेसर के साथ ही अनुमानित प्राइस की डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुई हैं। इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। 

Honor X50 में Snapdragon 6 Gen 1 SoC दिया जा सकता है। कंपनी ने Honor X40 में ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC और 5,100 mAh की बैटरी दी थी। टिप्सटर Digital Chat Station ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor X50 में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 SoC के साथ 16 GB का RAM और 512 GB की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें 1.5K कर्व्ड डिस्प्ले और 2,652 x 1,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होने की संभावना है। यह स्मार्टफोन हाई-फ्रीक्वेंसी PWM के लिए सपोर्ट दे सकता है। 
Advertisement

इसमें 100 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसका प्राइस लगभग CNY 1,000 (लगभग 11,300 रुपये) होने की संभावना है। हाल ही में Honor ने एक टीजर जारी कर इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh बैटरी होने की पुष्टि की थी। Honor X40 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले 1080x2400 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में f/2.0 अपार्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी 5,100 mAh की बैटरी 40 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Magic UI 6.1 पर चलता है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने Honor 90 Lite को लॉन्च किया था। यह Honor X50i का मॉडिफाइड वर्जन है। Honor 90 Lite में 6.7 इंच का LTPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Dimensity 6020 है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Resolution, Battery, Market, Display, China, Launch, Sensor, Honor, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  3. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  4. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  5. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  6. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  7. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  8. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  9. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  10. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.