Honor V10 स्मार्टफोन जनवरी में भारत में हो सकता है लॉन्च

वनप्लस 5टी को चुनौती देने के लिए, हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने कहा है कि कंपनी अपना बेज़ल-लेस वी10 स्मार्टफोन भारत में जनवरी में लॉन्च करेगी। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) क्षमता वाले चिपसेट के साथ आने वाला यह हॉनर का पहला स्मार्टफोन है।

Honor V10 स्मार्टफोन जनवरी में भारत में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
वनप्लस 5टी को चुनौती देने के लिए, हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने कहा है कि कंपनी अपना बेज़ल-लेस वी10 स्मार्टफोन भारत में जनवरी में लॉन्च करेगी। इंडस्ट्री के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) क्षमता वाले चिपसेट के साथ आने वाला यह हॉनर का पहला स्मार्टफोन है।

हॉनर वी10 मंगलवार को चीन में लॉन्च किया जाएगा। जबकि स्मार्टफोन के लिए 5 दिसंबर को लंदन में एक ग्लोबल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया है। हॉनर ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप और एआई आधारित फ़ीचर दिए जाएंगे।

आईएएनएस के मुताबिक, वी10 में 6 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। इसके अलावा फोन में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप (16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल) होगा जिसका वाइड अपर्चर एफ/0.95 से एफ/1.6 हो सकता है। इसके अलावा एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

स्मार्टफोन में एक 5.99 इंच बेज़ल लेस डिस्प्ले होने की ख़बरें हैं जो फुलएचडी+ (1080x2160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। हॉनर वी10 में एक 3750 एमएएच की बैटरी हो सकती है। फोन के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट आधारित नई ईएमयूआई 8.0 पर चलने की ख़बरें हैं।

हॉनर वी10 की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है और इसमें हाईसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर होगा। हॉनर का यह पहला स्मार्टफोन होगा जो न्यूर प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) से लैस होगा जो एआई आधारित काम के लिए काम आएगा। सूत्रों के मुताबिक, वी10 स्मार्टफोन अमेज़न या फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

5 दिसंबर को होने वाले इवेंट में हॉनर 6एक्स के अपग्रेड वेरिएंट हॉनर 7एक्स को भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। अक्टूबर में चीन में लॉन्च हुए हॉनर 7एक्स में 5.93 फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) कर्व्ड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »