Honor जल्द भारत में लॉन्च करेगी Magic फोल्डेबल स्मार्टफोन, कंपनी ने दिया टीजर

इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर चलते हैं

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2024 19:58 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष सितंबर में Honor Magic V2 को पेश किया गया था
  • इस स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन Magic V2 RSR लॉन्च हुआ था
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसका मुकाबला Vivo के X Fold 3 Pro से होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने इस वर्ष की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत में Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को चीन के बाहर इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी की है। इस सीरीज में Honor Magic V2 और Magic V2 RSR शामिल हैं। 

देश में कंपनी की यूनिट के CEO, Madhav Sheth ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor के Magic फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च का संकेत दिया है। इस पोस्ट में Vivo के X Fold 3 Pro के लॉन्च की घोषणा वाला पोस्टर शामिल है, इसके साथ Sheth ने Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर तंज कसा है। इसके साथ ही इस पोस्ट में लिखे टेक्स्ट में कहा गया है कि Honor की Magic सीरीज देश के कस्टमर्स की उम्मीदों से आगे होगी। हालांकि, इस पोस्ट में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। 
Advertisement

पिछले वर्ष सितंबर में Honor Magic V2 को पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने Porsche Design के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन Magic V2 RSR लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। ये एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.2 पर चलते हैं। इनमें 6.43 इंच OLED कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच इनर OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक स्टोरेज है। इनकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

हाल ही में Honor ने X50i+ को लॉन्च किया था। यह कंपनी की X50i सीरीज का हिस्सा है। इसमें MediaTek Dimensity 6020 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,500 mAh की बैटरी 35 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह दो स्टोरेज वेरिएंट्स और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे Cloud Water Blue, Ink Jade Green, Liquid Pink और Fantasy Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.