हॉनर प्ले पैड 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

हुवावे टर्मिनल ने मंगलवार को अपना हॉनर 6ए स्मार्टफोन और हॉनर बैंड ए2 फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने दो नए टैबलेट- हॉनर प्ले पैड 2 (8 इंच) और हॉनर प्ले पैड 2 (9.6 इंच) भी लॉन्च किए। इन दोनों टैबलेट के वाई-फाई ओनली और 4जी एलटीई वेरिएंट 1 जून से चीन में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ये टैबलेट अलग-अलग रैम/स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेंगे।

हॉनर प्ले पैड 2 टैबलेट लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • नए टैबलेट 1 जून से चीन में उपलब्ध होंगे
  • दोनों टैबलेट का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है
  • दोनों टैबलेट में 4800 एमएएच की बैटरी हैं
विज्ञापन
हुवावे टर्मिनल ने मंगलवार को अपना हॉनर 6ए स्मार्टफोन और हॉनर बैंड ए2 फिटनेस ट्रैकर लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने दो नए टैबलेट- हॉनर प्ले पैड 2 (8 इंच) और हॉनर प्ले पैड 2 (9.6 इंच) भी लॉन्च किए। इन दोनों टैबलेट के वाई-फाई ओनली और 4जी एलटीई वेरिएंट 1 जून से चीन में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ये टैबलेट अलग-अलग रैम/स्टोरेज वेरिएंट में भी मिलेंगे।

कीमत की बात करें तो, हॉनर प्ले पैड 2 (8 इंच) के 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वाई-फाई ओनली वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन, जबकि 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज एलटीई वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज एलटीई वेरिएंट की कीमत 1,299 चीनी युआन है। वहीं, हॉनर प्ले पैड (9.6 इंच) के इन वेरिएंट की कीमत क्रमशः 999 चीनी युआन, 1,299 चीनी युआन और 1,499 चीनी युआन है। दोनों टैबलेट वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करते हैं।
 
honor

डिस्प्ले साइज़ के अलावा, हॉनर प्ले पैड 2 (8 इंच) और हॉनर प्ले पैड 2 (9.6 इंच) के स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। दोनों टैबलेट का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 1280x800 पिक्सल है और इनमें आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। दोनों ही टैबलेट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर पर चलते हैं। टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर प्ले पैड 2 (8 इंच) और हॉनर प्ले पैड 2 (9.6 इंच) में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इन स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। दोनों टैबलेट में 4800 एमएएच की बैटरी हैं। 8 इंच टैबलेट का डाइमेंशन  211.07x124.65x7.95 मिलीमीटर और वज़न 350 ग्राम है। जबकि 9.6 इंच टैबलेट का डाइमेंशन  229.8x159.8x7.95 मिलीमीटर और वज़न 460 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले9.60 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले9.60 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 425
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन800x1280 पिक्सल
रैम2 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज16 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »