हॉनर 6ए लॉन्च, इसमें है फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 7.0 नूगा

हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अपना नया बजट स्मार्टफोन हॉनर 6ए चीन में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 6ए स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,500 रुपये) और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,400 रुपये) है। हॉनर 6ए स्मार्टफोन चीन में 1 जून से उपलब्ध होगा। फोन गोल्ड, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा।

हॉनर 6ए लॉन्च, इसमें है फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड 7.0 नूगा
ख़ास बातें
  • हॉनर 6ए में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है
  • हॉनर 6ए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
विज्ञापन
हुवावे के हॉनर ब्रांड ने अपना नया बजट स्मार्टफोन हॉनर 6ए चीन में लॉन्च कर दिया है। हॉनर 6ए स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,500 रुपये) और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,400 रुपये) है।  हॉनर 6ए स्मार्टफोन चीन में 1 जून से उपलब्ध होगा। फोन गोल्ड, सिल्वर, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में मिलेगा। फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

हॉनर 6ए में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी डिस्प्ले है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एंड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। हॉनर 6ए की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।
 
honor 6a

हॉनर 6ए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 5.1 पर स्किन दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3020 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 143.7 x 70.95×8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है। 4जी वीओएलटीई के अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ग्लोनास जैसे फ़ीचर हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ, 28एमएम 5पी लेंस सपोर्ट करता है। कैमरे से 1080 पिक्सल तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हॉनर 6ए में एक 5 मेगापिक्सल का फिंगरप्रिंट सेंसर है जिससे 0.5 सेकेंड में फोन को अनलॉक करने का दावा किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »