Honor Magic V Flip में हो सकता है बड़ा कवर डिस्प्ले, सर्कुलर कैमरा आइलैंड

यह सबसे पतला और हल्का फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 6 से होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मई 2024 23:15 IST
ख़ास बातें
  • यह सबसे पतला और हल्का फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है
  • कंपनी ने कुछ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
  • पिछले वर्ष सितंबर में Honor Magic V2 को लाया गया था

इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 6 से होगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V Flip जल्द लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसके लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से इसके डिजाइन का संकेत मिला है। इसमें बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें सर्कुलर कैमरा आइलैंड भी दिख रहा है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Magic V Flip के कथित डिजाइन को लीक किया है। इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ सिंगल LED फ्लैश है। यह सबसे पतला और हल्का फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 6 से होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को इस वर्ष की पहली छमाही में लाया जा सकता है। Honor के CEO, George Zhao ने फरवरी में बताया था कि कंपनी एक क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कार्य कर रही है। कंपनी ने इंटरनेशनल मार्केट्स में कुछ बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। 
Advertisement

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) की शुरुआत में Magic V2 फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को चीन के बाहर इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया था। Honor ने इन स्मार्टफोन्स को भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी की है। इस सीरीज में Honor Magic V2 और Magic V2 RSR शामिल हैं। देश में कंपनी की यूनिट के CEO, Madhav Sheth ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Honor के Magic फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द भारत में लॉन्च का संकेत दिया है। इस पोस्ट में Vivo के X Fold 3 Pro के लॉन्च की घोषणा वाला पोस्टर शामिल है, इसके साथ Sheth ने Vivo के फोल्डेबल स्मार्टफोन पर तंज कसा है। इसके साथ ही इस पोस्ट में लिखे टेक्स्ट में कहा गया है कि Honor की Magic सीरीज देश के कस्टमर्स की उम्मीदों से आगे होगी। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। 

पिछले वर्ष सितंबर में Honor Magic V2 को लाया गया था। इसके बाद कंपनी ने Porsche Design के साथ मिलकर इस स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन Magic V2 RSR पेश किया था। इन दोनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 6.43 इंच OLED कवर डिस्प्ले और 7.92 इंच इनर OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.