Honor Magic 8 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2025 20:12 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा
  • इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे
  • Honor Magic 8 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा

यह एक सांकेतिक इमेज है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की Honor Magic 8 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के Pro वेरिएंट के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी मिलेंगे। 

Honor ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Honor Magic 8 Pro में f/2.6 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसकी इमेज प्रोसेसिंग AIMAGE Honor Nox Engine से होगी। इसके साथ ही यह कैमरा एंड इमेजिंग प्रोडक्ट्स एसोसिएशन (CIPA) के स्टैंडर्ड वाले एडवांस्ड इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। 

Advertisement

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Honor Magic 8 Pro में क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले और कर्व्ड रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन में Honor Magic 7 Pro की तरह स्क्रीन पर पिल शेप वाला कटआउट भी हो सकता है। Honor Magic 8 Pro में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसमें MagicOS 10 आउट ऑफ द बॉक्स हो सकता है। Honor Magic 8 सीरीज को 16 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल -  Honor Magic 8, Magic 8 Pro, Magic 8 Mini और Magic 8 Max शामिल हो सकते हैं। इनमें से Magic 8 और Magic 8 Pro को पहले लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद स्टैंडर्ड और प्रो वेरिएंट्स पेश हो सकते हैं। 

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि Honor Magic 7 सीरीज की तुलना में आगामी स्मार्टफोन सीरीज में दो नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Honor Magic 8 सीरीज को व्हाइट, टाइटेनियम गोल्ड, स्यान और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इनकी बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Honor ने X7d 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 है। Honor X7d 5G की 6,500 mAh की बैटरी 35 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज में पेश किया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.