Honor Magic 2 की तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने

Huawei का सब ब्रांड हॉनर 31 अक्टूबर को अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor Magic 2 से पर्दा उठाएगा। लॉन्च से पहले हॉनर मैजिक 2 की तस्वीरें और वीडियो सामने आ गई है।

Honor Magic 2 की तस्वीरें लीक, वीडियो भी आया सामने

Honor Magic 2 की वीडियो आई सामने

ख़ास बातें
  • Honor Magic 2 में फ्रंट पैनल पर भी तीन कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • TikTok पर Honor Magic 2 की वीडियो आई सामने
  • Honor Magic 2 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei का सब ब्रांड हॉनर 31 अक्टूबर को चीन में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Honor Magic 2 से पर्दा उठाएगा। अगस्त में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान कंपनी ने हॉनर मैजिक 2 को पेश किया था। हालांकि, इवेंट के दौरान Honor Magic 2 से संबंधित अहम जानकारी नहीं दी गई थी। चीनी साइट Weibo पर Honor द्वारा एक नया टीजर पोस्ट किया गया है। टीजर हॉनर मैजिक 2 के डिजाइन के साथ-साथ इस बात का संकेत दे रहा है कि यह हैंडसेट आखिर किस कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।    

सोमवार को हॉनर ने Weibo पर Honor Magic 2 और रिटेल बॉक्स की तस्वीरों को पोस्ट किया था। तस्वीर में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे दिखाई दे रहे हैं। फोन के फ्रंट पैनल पर बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले है। ब्लू और रेड कलर वेरिंट की तस्वीर को जारी किया गया है। तस्वीर में मैनुअल कैमरा स्लाइडर दिखाई दे रहा है। TikTok पर एक वीडियो सामने आई है जिसे Tech News नाम के एक चैनल ने YouTube पर अपलोड किया है। वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में Honor Magic 2 के दो यूनिट लेकर बैकग्राउंड में बज रहे म्यूजिक पर स्मार्टफोन से ड्रम बचाता नजर आ रहा है।
 

Honor Magic 2 स्पेसिफिकेशन

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे होंगे। यहां पर 16 मेगापिक्सल, 24 मेगापिक्सल और 24 मेगापिक्सल कैमरे जुगलबंदी में काम करेंगे। TENAA लिस्टिंग Honor Magic 2 के अन्य स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ में 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

ऐसा प्रतीत होता है कि इस फोन में कुल 6 कैमरे होंगे। 16+24+16 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 16+20+2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अगर यह जानकारी सही है तो यह इस फीचर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। Honor Magic 2 को 3400 एमएएच की बैटरी और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लिस्ट किया गया है। अन्य फीचर में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी फेस रिकग्निशन दिए जाने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »