Honor Magic 2 3D जल्द आएगा मार्केट में

Honor Magic 2 3D को आखिरकार चीनी मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को बीते साल अक्टूबर में Honor Magic 2 के साथ पेश किया गया था।

Honor Magic 2 3D जल्द आएगा मार्केट में
ख़ास बातें
  • Honor Magic 2 3D का डिज़ाइन हॉनर मैज़िक 2 वाला ही है
  • हॉनर मैज़िक 3डी में ट्रिपल कैमरा सेटअप है
  • हाइसिलिकॉन किरिन 980 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है Honor Magic 2 3D
विज्ञापन
Honor Magic 2 3D को आखिरकार चीनी मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन को बीते साल अक्टूबर में Honor Magic 2 के साथ पेश किया गया था। हॉनर के इस फोन की बिक्री आने वाले कुछ दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। Honor ने हाल ही में सोशल मीडिया पर Honor Magic 2 3D का टीज़र ज़ारी करना शुरू किया था। हॉनर मैज़िक 2 3डी हैंडसेट कई मामलों में Magic 2 का अपग्रेड है। नया हैंडसेट इनहांस्ड फेस अनलॉक के साथ आता है। इसके अलावा फोन की इनबिल्ट स्टोरेज भी ज़्यादा है।

Honor Magic 2 3D का डिज़ाइन हॉनर मैज़िक 2 वाला ही है। इसमें भी फ्रंट कैमरा स्लाइडर है। हॉनर मैज़िक 3डी में 6.39 इंच की एमोलेड स्क्रीन है। यह स्क्रीन फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाली है और यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 980 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन 8 जीबी रैम और 512 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हॉनर मैज़िक 3डी में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर और एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड एंगल लेंस है। फ्रंट कैमरा सेटअप के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर मैज़िक 2 3डी इनहांस्ड फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने स्ट्रक्चर्ड लाइड 3डी स्कैनर दिया है। लंबे वक्त तक गेमिंग अनुभव को बेहतर रखने के लिए फोन ग्रेफीन कूलिंग पैड से लैस है।

Honor Magic 2 3D की बिक्री पहले दिसंबर 2018 में शुरू होनी थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब जब फोन की बिक्री शुरू होगी तो इसका दाम 5,799 चीनी युआन (करीब 61,000 रुपये) होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरहाईसिलिकॉन किरिन 980
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »