Honor ने लॉन्च किया X70i, 108 मेगापिक्सल का कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

X70i में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 18:00 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है
  • इसकी 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor ने गुरुवार को X70i को लॉन्च किया। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7025 Ultra है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Honor X70i का प्राइस 
Advertisement

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 1,399 (लगभग 16,370 रुपये), 12 GB + 256 GB का CNY 1,699 (लगभग 19,980 रुपये) और 12 GB + 512 GB का CNY 1,899 (लगभग 22,240 रुपये) का है। चीन में लॉन्च किए गए X70i को Moon Shadow White, Sky Blue, Magnolia Purple और Velvet Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

X70i के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन  Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,412 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7025 Ultra दिया गया है। X70i में 12 GB तक RAM और 512 GB तक की स्टोरेज है। इसमें f/1.75 अपार्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की लिथियम-आयन बैटरी 35 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। X70i का साइज 161 x 74.55 x 7.29 mm और भार लगभग 179 ग्राम का है। इस सप्ताह की शुरुआत में Honor ने  GT Pro को चीन में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। GT Pro की 7,200 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड MagicOS 9.0 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 × 2,800 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 


Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7025 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.