Honor 9N को आज किया जाएगा भारत में लॉन्च

Honor 9N को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड इस फोन के लिए मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ऐलान किया था कि यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव हैंडसेट होगा।

Honor 9N को आज किया जाएगा भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार होगा Honor 9N
  • हॉनर 9एन दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा
  • Honor 9N की कीमत Honor 9i (2018) की चीनी कीमत के आसपास रहने की उम्मीद है
विज्ञापन
Honor 9N को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। हुवावे टर्मिनल के हॉनर ब्रांड इस फोन के लिए मंगलवार को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही ऐलान किया था कि यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव हैंडसेट होगा। हॉनर अब तक खुलासा किया है कि यह फोन नॉच फुलव्यू डिस्प्ले, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले डिज़ाइन और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि Honor 9N स्मार्टफोन बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार होगा। देखा जाए तो यह बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किए गए Honor 9i का ही अपग्रेड है। कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र Honor 9i (2018) की खूबियों से मेल खाते हैं। ताज़ा टीज़र में हमें स्मार्टफोन की झलक मिली है। यह दिखनें में भी एक जैसे ही हैं।
 

Honor 9N की कीमत का अनुमान

Honor 9N की कीमत Honor 9i (2018) की चीनी कीमत के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। स्मार्टफोन के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,600 रुपये) और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,800 रुपये) है।
 

Huawei 9N के कथित स्पेसिफिकेशन

अगर पुरानी रिपोर्ट पर भरोसा करें तो Honor 9N हैंडसेट Honor 9i (2018) का भारतीय अवतार होगा। ऐसे में डुअल सिम वाला Honor 9N एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है, जिसके टॉप पर दिया गया है ईएमयूआई 8.0।

फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। साथ ही हैंडसेट में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट। साथ देता है माली टी830-एमपी2 जीपीयू और 4 जीबी रैम।

स्मार्टफोन में 13+2 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। साथ में मिलेगा एलईडी फ्लैश भी। कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट, एचडीआर, टाइम-लैप्स और बर्स्ट मोड से लैस है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो ब्यूटी मोड से लैस है। दोनों कैमरे फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। स्टोरेज के लिहाज़ से स्मार्टफोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , honor, Honor India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »