Honor 9A की कीमत लॉन्च से पहले लीक, भारतीय बाज़ार में कल होगा लॉन्च

रूस में यह Honor 9A स्मार्टफोन फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ-साथ मिडनाइट ब्लू कलर में भी लॉन्च किया गया था।

Honor 9A की कीमत लॉन्च से पहले लीक, भारतीय बाज़ार में कल होगा लॉन्च

Honor 9A में 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी

ख़ास बातें
  • भारत से पहले रूस में लॉन्च हो चुका है Honor 9A
  • Amazon India की वेबसाइट कुछ वक्त के लिए कीमत के साथ लिस्ट हुआ हॉनर 9ए
  • हॉनर 9ए के कलर ऑप्शन से भी लिस्टिंग में उठा पर्दा
विज्ञापन
Honor 9A स्मार्टफोन लॉन्च से एक दिन पहले Amazon India की वेबसाइट पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में आगामी स्मार्टफोन की भारतीय कीमत और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ था। बता दें, हॉनर 9ए स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार में कल यानी 31 जुलाई को लॉन्च होने वाला है, इस स्मार्टफोन के साथ दो अन्य प्रोडक्ट्स Honor 9S और MagicBook 15 लैपटॉप भी लॉन्च किए जाएंगे। हॉनर 9ए और हॉनर 9एस स्मार्टफोन भारत से पहले रूस में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए गए थे, इस वजह से दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ही ज्ञात हैं। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो हॉनर 9ए स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा।
 

Honor 9A price in India (expected) availability, more

जैसे कि हमने बताया Honor 9A स्मार्टफोन फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन क साथ बहुत ही कम वक्त के लिए Amazon India वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। कुछ ही समय बाद उस लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया गया था, लेकिन लिस्टिंग हटाने से पहले FoneArena ने पेज़ का स्क्रीनशॉट ले लिया। कीमत की बात करें, तो हॉनर 9ए स्मार्टफोन 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ 11,999 रुपये की कीमत में लिस्ट था। आपको बता दें, रूस में यह स्मार्टफोन फैंटम ब्लू कलर ऑप्शन के साथ-साथ मिडनाइट ब्लू कलर में भी लॉन्च किया गया था। वहीं, रूस में हॉनर 9ए स्मार्टफोन सिंगल 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया था, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत में इससे अधिक कॉन्फिग्रेशन पेश किए जाएंगे या फिर इसी सिंगल वेरिएंट को आगे ज़ारी रखा जाएगा।

भारत का यह लॉन्च इवेंट 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगा। फोन अमेज़न के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। संभवाना है कि इसे 6 अगस्त से शुरू होने वाली Amazon Prime Day सेल में बेचा जाएगा।
 

Honor 9A specifications

हॉनर 9ए के रूसी वेरिएंट की बात करें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। हॉनर 9ए में आपको 6.3 इंच की स्क्रीन 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 278 पीपीआई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर से लैस है।

कैमरा की बात करें, तो Honor 9A में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/ 2.0 अपर्चर के साथ मिलेगा।

इसके अलावा हॉनर 9ए में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802. 11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इस फोन की बैटरी हॉनर 9सी से ज्यादा बड़ी है, इस फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »