• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 9A भारत में 5,000mAh बैटरी के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 9A भारत में 5,000mAh बैटरी के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 9A को रूस में केवल 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत उस समय RUB 10,990 (लगभग 11,300 रुपये) थी। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Honor 9A भारत में 5,000mAh बैटरी के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Honor 9A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Honor 9A में शामिल है ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी
  • रूस में लगभग 11,300 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ था स्मार्टफोन
  • भारत में 31 जुलाई को लॉन्च होगा हॉनर 9ए
विज्ञापन
Honor 9A स्मार्टफोन 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है, जैसा कि अमेज़न के एक टीज़र से पता चला है। फोन को पहली बार अप्रैल में रूस में लॉन्च किया गया था। फोन को केवल एक रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था और इसमें तीन रंग विकल्प मिलते हैं। आगामी हॉनर 9ए के मुख्य स्पेसिफिकेशन में ट्रिपल रियर कैमरा, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट, 5,000 एमएएच बैटरी और सिंगल सेल्फी कैमरा शामिल हैं। हॉनर फोन में पीछे की तरफ एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Honor 9A में Google मोबाइल सर्विसेज और Google Play Store के बजाय Huawei मोबाइल सर्विस (HMS) और App Gallery Store मिलते हैं।

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड द्वारा Honor 9A की भारत में कीमत का खुलासा करना अभी बाकी है। फोन अमेज़न के जरिए देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेज़न फोन को अपने प्राइम डे स्पेशल लॉन्च के रूप में पेश कर रही है। इससे पचा चलता है कि यह देश में 6 अगस्त से शुरू होने वाली सेल में बेचा जाएगा।

याद दिला दें कि Honor 9A को रूस में केवल 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत उस समय RUB 10,990 (लगभग 11,300 रुपये) थी। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन तीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया था - ब्लू, ग्रीन और द ब्लैक। हालांकि कंपनी ने खुलासा किया है कि भारत में हॉनर 9ए को मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू रंग के विकल्पों में पेश किया जाएगा। 
 

Honor 9A specifications

हॉनर 9ए के रूसी वेरिएंट की बात करें तो यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 10 आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर काम करता है। हॉनर 9ए में आपको 6.3 इंच की स्क्रीन 720x1,600 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगी, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 278 पीपीआई है। यह फोन मीडियाटेक एमटी6762आर प्रोसेसर से लैस है। 

कैमरा की बात करें, तो Honor 9A में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.2 है और आखिरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का कैमरा f/ 2.0 अपर्चर के साथ मिलेगा।

इसके अलावा हॉनर 9ए में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है, इसमें भी माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 512 जीबी तक मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802. 11 बी/जी/एन, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस और चार्जिंग के लिए माइक्रो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। हालांकि, इस फोन की बैटरी हॉनर 9सी से ज्यादा बड़ी है, इस फोन में आपको 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 9A, Honor 9A Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »