Honor 90 GT रेंडर्स गलती से हुए लीक, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा!

Honor 90 GT को Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड बताया गया है।

Honor 90 GT रेंडर्स गलती से हुए लीक, डिजाइन और फीचर्स का खुलासा!

Photo Credit: Honor

Honor 90 GT में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Honor 90 GT में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट दिया जाएगा।
  • Honor 90 GT में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा।
  • Honor 90 GT में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) वाला मुख्य कैमरा है।
विज्ञापन
ऑनर चीन में नए GT सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद है कि ब्रांड इन डिवाइसेज को एक अलग लाइनअप के तौर पर पेश करेगा। पिछले काफी समय से इन परफॉर्मेंस बेस्ड स्मार्टफोन्स के बारे में अफवाहें आ रही हैं, लेकिन अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है। आज आगामी Honor 90 GT का एक रेंडर इंटरनेट पर नजर आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Honor 90 GT आज गलती से प्री-ऑर्डर के लिए ऑनलाइन लिस्ट हो गया। हालांकि ब्रांड ने लिस्टिंग हटा ली है, लेकिन यूजर्स स्मार्टफोन की फोटो कैप्चर करने में कामयाब रहे हैं। असली रेंडर कुछ दिन पहले लीक हुए रेंडर से अलग है। फोन में एक फ्लैट फ्रेम डिजाइन होगा। फोन में शाइनिंग फ्रेम होगा लेकिन यह मैटल के बजाय प्लास्टिक से बना लग रहा है। पीछे की ओर रेकटेंगुलर कैमरा आईलैंड में दो सेंसर और एक एलईडी फ्लैशलाइट शामिल होगी।

रेंडर में फोन ब्लू कलर का है और इसके रियर हिस्से में दो रेसिंग स्ट्रिप्स हैं। यह अन्य कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होना चाहिए। स्पेसिफिकेशंस की बात है तो Honor 90 GT को Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड बताया गया है। इस फोन में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। ऑनर के आगामी स्मार्टफोन में एक फ्लैट डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है, जिसकी पुष्टि फोटो से हुई है। हालांकि, पैनल किस टाइप का है इसकी जानकारी अभी नहीं है। ऐसी संभावना है कि यह OLED स्क्रीन होगी।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो स्मार्टफोन में OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) वाला मुख्य कैमरा है। आने वाले दिनों में Honor 90 GT के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकती है। इसके साथ Honor X50 GT भी आ सकता है। ऐसी संभावना है कि ब्रांड जल्द ही लॉन्च की तारीख की घोषणा करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »