हॉनर 9 लाइट को अब चेहरे से कर पाएंगे अनलॉक, अपडेट ज़ारी

हुआवे ने बुधवार को ऐलान किया कि वह ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट के ज़रिए भारतीय बाज़ार में पहले से बिक रहे हॉनर 9 लाइट हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को फेस अनलॉक की सुविधा देगी। सभी हॉनर 9 लाइट यूज़र तक यह अपडेट 5 मार्च तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 फरवरी 2018 17:40 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन के लिए फेस अनलॉक फीचर अपडेट जारी
  • हॉनर 9 लाइट हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को फेस अनलॉक की सुविधा
  • फीचर की शुरुआत कंपनी ने हॉनर व्यू 10 से की थी
हुआवे ब्रांड के हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने फेस अनलॉक फीचर का ओटीए अपडेट जारी किया है। हुआवे ने बुधवार को ऐलान किया कि वह ओटीए (ओवर द एयर) अपडेट के ज़रिए भारतीय बाज़ार में पहले से बिक रहे हॉनर 9 लाइट हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले यूज़र को फेस अनलॉक की सुविधा देगी। सभी हॉनर 9 लाइट यूज़र तक यह अपडेट 5 मार्च तक पहुंच जाएगा। बता दें कि इस फीचर की शुरुआत कंपनी ने पिछले साल नवंबर में हॉनर व्यू 10 से की थी। हॉनर 9 लाइट इस्तेमाल करने वाले यूज़र मैनुअली इस अपडेट की उपलब्धता जांच सकते हैं। यूज़र को इसके लिए सेटिंग - सिस्टम अपडेट्स में जाना होगा।

चूंकि यह ओटीए थोड़ी-थोड़ी संख्या में जारी किया गया है, लिहाज़ा आप तक पहुंचने में इसे थोड़ा वक्त लग सकता है। फेस अनलॉक फीचर के नाम से ही इसका अर्थ निकाला जा सकता है। यह यूज़र का चेहरा पहचानकर फोन को अनलॉक करने में सक्षम होगा। इसके लिए आपको पहले सेटिंग मेन्यू में जाकर कैमरे के ज़रिए अपने चेहरे की पुष्टि करनी होगी। इस तरह फेशियल रिकग्निशन तकनीक की मदद से आप फिंगरप्रिंट, पिन अनलॉक के बजाय चेहरा दिखाकर फोन की अनलॉकिंग कर पाएंगे। हॉनर ने प्रेस विज्ञप्ति के ज़रिए बताया कि फेस रिकग्निशन तकनीक यूज़र और फोन के बीच की पोजिशन को अपने आप एडजस्ट कर लेती है।


हुआवे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स) पी संजीव ने बताया, ''हॉनर 9 लाइट भारत का सबसे सस्ता फेस अनलॉक फीचर से लैस हैंडसेट होगा। यह हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर खूबियों के मामले में भी पैसा वसूल हैंडसेट है।'' बता दें कि पिछले महीने हॉनर ने सॉफ्टवेयर अपडेट के ज़रिए अपने व्यू 10 स्मार्टफोन का फेस अनलॉक फीचर अपग्रेड किया था। पहले यह फीचर सिर्फ नोटिफिकेशन चेक करने के दौरान कारगर था, जिसे बाद में चेहरा दिखाकर अनलॉक करने में सक्षम बना दिया गया। इस अपडेट के बाद हॉनर व्यू 10 के फेस अनलॉक फीचर में भी यूज़र और फोन की पोजिशन को एडजस्ट किए जाने का विकल्प जुड़ गया था। बता दें कि हॉनर का यह कदम शाओमी जैसी कंपनी से मुकाबला करने के लिए भी है, जो लगातार अपने फेस अनलॉक वर्ज़न में विस्तार कर रही है।
Advertisement
 

हॉनर 9 लाइट स्पेसिफिकेशन और कीमत

डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 4 जीबी रैम विकल्प में मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।
Advertisement

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Face Unlock, Honor, Honor 9 Lite, Huawei, India, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.