Honor 6X और Honor 8 Pro अब फ्लिपकार्ट पर भी मिलेंगे

हॉनर 6एक्स और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च के समय अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया था। अब हॉनर के ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। हॉनर 6एक्स और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन 21 सितंबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में अच्छे ऑफर के साथ मिलेगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 सितंबर 2017 14:58 IST
हॉनर 6एक्स और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च के समय अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया था। अब हॉनर के ये दोनों स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। हॉनर 6एक्स और हॉनर 8 प्रो स्मार्टफोन 21 सितंबर से फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल में अच्छे ऑफर के साथ मिलेगा।

Honor 6X  के 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 11,999 रुपये और 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। जबकि Honor 8 Pro की कीमत 29,999 रुपये है। बिग बिलियन डेज़ सेल में ऑफर के तहत 21 से 24 सितंबर के बीच हॉनर 6एक्स के दोनों वेरिएंट 1,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये और 12,999 रुपये में उपलब्ध होंगे। हॉनर 8 प्रो को पुराने स्मार्टफोन के साथ खरीदने पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। बता दें कि अमेज़न पर भी 21 से 24 सितंबर के बीच होने वाली ग्रेट इंडियन सेल में यही ऑफर मिलेंगे।
Advertisement

कंपनी ने हॉनर 6एक्स स्मार्टफोन को भारत में साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। याद रहे कि हॉनर 6एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन 2.5डी कर्व्ड ग्लास आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830-एमपी2 इंटिग्रेटेड है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलता है।
 

हॉनर 6एक्स में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट है। हॉनर 6एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। रियर कैमरे में एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3340 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

हॉनर 8 प्रो में 5.7 इंच (2560 x 1440 पिक्सल) क्वाड एचडी एलटीपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 515 पीपीआई है। फोन में कंपनी का किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 ऑक्टा--कोर जीपीयू है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.1 दी गई है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। हॉनर 8 प्रो में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। पहले कैमरे को मोनोक्रोम जबकि दूसरे रियर कैमरे को आरजीबी के लिए दिया गया है। इसके अलावा अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Decent app and gaming performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • No Wi-Fi ac or USB Type-C
  • Average low-light camera performance
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 655

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good camera performance
  • Good battery life
  • Lots of storage space
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Display saturation can’t be changed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  6. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  7. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  8. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  9. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.