फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है।
Photo Credit: Honor
Honor 600 Elite 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है
Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश कर दिया है। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz के स्मूद रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट प्रोसेसिंग के लिए मौजूद है। यह 8GB फिजिकल रैम से लैस है लेकिन 24GB तक की रैम को सपोर्ट कर लेता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी मिल जाती है। कंपनी ने फोन की मजबूती पर खास फोकस किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत कितनी है, और अन्य कौन से खास फीचर्स इसमें दिए गए हैं।
Honor 600 Elite 5G को कंपनी ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। फोन की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। फोन को कंपनी ने कई रंगों में पेश किया है जिसमें Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver शामिल है। फोन फिलहाल 8GB+256GB सिंगल वेरिएंट में लिस्टेड (via)है। जल्द ही इसकी सेल और अन्य मार्केट्स में उपलब्धता को लेकर कंपनी घोषणा कर सकती है।
Honor 600 Elite 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 1592 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 1,020 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस किया गया है जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन में कंपनी ने 16GB की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी दिया है जिससे इसकी कुल रैम 24GB हो जाती है। फोन Android 16 पर आधारित MagicOS 10.0 पर चलता है।
Honor 600 Elite 5G का कैमरा देखें तो फोन रियर में 108 MP के मेन कैमरा से लैस है जिसमें f/1.75 अपर्चर है। साथ में एक सेकेंडरी लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में कई AI फीचर्स का सपोर्ट है। यह फोटो से वीडियो भी तैयार कर सकता है।
Honor 600 Elite 5G का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है। फोन में 8,100mAh की बैटरी है। यह 45W Honor SuperCharge को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 6 साल तक टिकाऊ रहेगी और अच्छी परफॉर्मेंस के साथ चलेगी।
अन्य फीचर्स में इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है जो सिक्योरिटी के काम आता है। साउंड के लिए वॉल्यूम बूस्ट सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर इसमें लगे हैं। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, दो नैनो सिम, डुअल-बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.1, USB-C और 3.5mm हेडफोन जैक का विकल्प मिल जाता है। फोन को मजबूती देने के लिए कंपनी ने इसे IP68, IP69 और IP69K रेटिंग से नवाजा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता