Honor 500 Pro की एक विशेषता इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है
इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और स्टोरेज के वेरिएंट्स के टीजर दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी से जानकारी मिली है।
टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 Pro में 6.55 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 2,736 × 1,264 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Honor 500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है।
Honor 500 Pro की एक विशेषता इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर का कहना है कि इसकी इमेज क्वालिटी पिछले प्रोटोटाइप की तुलना में कम हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Honor 500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच का FHD+ 120Hz OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
हाल ही में Honor के एक इंजीनियर ने बताया था कि इन स्मार्टफोन्स में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की Phantom Engine 3.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। Honor 400 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज की इंटरनेशनल लेवल पर शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक की हो गई हैं। इस वर्ष मई में Honor 400 सीरीज को लॉन्च किया गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान