Honor 30S 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

Honor 30S फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप आयताकार मॉड्यूल में दिया जाएगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का हो सकता है।

Honor 30S 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

Honor 30S फोन का कैमरा AI फीचर को भी सपोर्ट करेगा

ख़ास बातें
  • 30 मार्च को चीन में लॉन्च होगा Honor 30S
  • हॉनर 30एस में होगा किरिन 820 प्रोसेसर
  • हॉनर 30एस में एमोलेड डिस्प्ले की जगह होगा LCD डिस्प्ले
विज्ञापन
Honor 30 मार्च को चीन में Honor 30S फोन लॉन्च करेगा। कंपनी ने हाल ही में इस फोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा अपने वीबो पोस्ट के जरिए किया था, लेकिन इससे पहले हम फोन से संबंधित कई रिपोर्ट्स देख चुके हैं। पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फोन में किरिन 820 चिपसेट होगा। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट भी सामने आई है, जिसमें फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और टेलीफोटो शूटर के साथ 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिए जाने का दावा किया गया है।

Digital Trends ने इन जानकारियों के बारे में सबसे पहले बताया है। नई लीक के अनुसार, Honor 30S में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो 3X ऑप्टिकल ज़ूम की क्षमता रखता है। एक ऐसी तस्वीर भी साझा की गई है जो कंपनी के प्रचार की समाग्री लगती है।  इस तस्वीर से यह भी खुलासा होता है कि इस स्मार्टफोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौजूद होगा। फोन का कैमरा AI फीचर को भी सपोर्ट करेगा, लेकिन इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुरानी लीक में भी यह सामने आया था कि हॉनर 30एस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप आयताकार मॉड्यूल में दिया जाएगा। हालांकि, अभी दूसरे कैमरों से संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अन्य कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के यह भी कहा गया था कि इस फोन में किरिन 820 प्रोसेसर होगा। इन सब के अलावा यह भी खबर आ चुकी है कि हॉनर का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन 5जी को भी सपोर्ट करेगा।

हॉनर 30एस फोन में 40 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 10वी और 4ए पावर वाले कॉन्फिग्रेशन भी आने की उम्मीद है। इसमें एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा और एमोलेड पैनल की जगह इस फोन में एलईडी डिस्प्ले दिया जा सकता है।

अगले हफ्ते फोन का लॉन्च किया जाना है। ऐसे में हमें हॉनर 30एस के पूरे स्पेसिफिकेशन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 30S
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
  2. Xiaomi का नया Smart Air Fryer लॉन्च, इसमें हैं 10 कुकिंग मोड्स और Steam सपोर्ट
  3. सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाई बिटकॉइन्स की होल्डिंग, 1 अरब डॉलर में खरीदे 13,927 बिटकॉइन
  4. Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  6. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  7. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  8. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »