Honor 10 स्मार्टफोन 19 अप्रैल को होगा लॉन्च, लीक हुई जानकारियां

Honor 10 स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। अंदाज़ा लगाया गया है कि हुवावे का यह हैंडसेट बाकी बाज़ारों में लॉन्च होने से पहले कंपनी के ग्रह बाज़ार में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 10 अप्रैल 2018 13:33 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में 19 अप्रैल को आएगा
  • हुवावे के इस हैंडसेट का बैनर कुछ दिनों पहले हुआ था लीक
  • इसी दिन संभवत: मोटो जी6 सीरीज़ भी होगी लॉन्च
Honor 10 स्मार्टफोन चीनी बाज़ार में 19 अप्रैल को लॉन्च होगा। अंदाज़ा लगाया गया है कि हुवावे का यह हैंडसेट बाकी बाज़ारों में लॉन्च होने से पहले कंपनी के ग्रह बाज़ार में उतारा जाएगा। पहले कहा गया था कि हुवावे का इवेंट में लंदन में 15 मई को है, जहां हैंडसेट से पर्दा उठाया जाएगा। अब नई रिपोर्ट के मुताबिक, Honor 10 चीन में लॉन्च होने जा रहा है। मोटोरोला की मोटो जी6 रेंज भी इसी दिन ब्राज़ील में लॉन्च होगी।

गिज़चाइना की रिपोर्ट की मानें तो नया फ्रेस इनवाइट 19 अप्रैल के लिए देखा गया है। Honor 10 के स्पेसिफिकेशन को लेकर भी अफवाहें सामने आई हैं। इनवाइट की तस्वीर से हैंडसेट की कुछ जानकारियां भी सामने आई हैं। कहा गया है कि फोन का ट्विलाइट रंग वेरिएंट भी आ रहा है। यह हम हुवावे पी20 लॉन्च के दौरान देख चुके हैं।

तस्वीरों के हिसाब से Honor 10 में डुअल कैमरा सेटअप, एक सेल्फी कैमरा और एआई फीचर देखने को मिल सकते हैं। पिछली रिपोर्ट, जिसमें मई के दौरान फोन की दस्तक के बारे में कहा गया था उसकी जानकारियों में भी एआई फीचर शामिल था। बता दें कि एआई फोकस से लैस Honor 10 एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। जैसे कि कंपनी के Huawei Mate 10 और Huawei P20 हैंडसेट हैं।

हाल में Honor 10 का बैनर भी लीक हुई था, जिसमें इसका ट्विलाइट 3डी बैक पैनल दिखा था। साथ ही इसमें पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, जिससे अंदाज़ा लगाया गया है कि इसे आगे की ओर दिया गया होगा। साथ ही इसमें हॉरिजोंटल डुअल कैमरा सेटअप होगा। रिपोर्ट कहती है कि फोन के फ्रंट में आईफोन X जैसा नॉच भी होगा। इसके अलावा लीक में पता चला है कि फोन में किरीन 970 चिपसेट होगा। 6 जीबी के रैम दिए जाएंगे। इंटरनल स्टोरेज 256 जीबी स्टोरेज होगा। इससे इतर Honor 10 में 5.8 इंच का डिस्प्ले होगा। यह फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 10, Huawei, Honor, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  3. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.