45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Ugreen PB541 पावरबैंक में कंपनी ने लिथियम आयन पॉलिमर सैल का इस्तेमाल किया है।

45W पावर आउटपुट के साथ 10000mAh का पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Ugreen PB541 पावरबैंक में 45W फास्ट चार्जिंग आउटपुट का सपोर्ट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • 5,000mAh के दो सैल इसमें लगाए गए हैं।
  • बैटरी की कुल क्षमता 39.1Wh की बताई गई है।
  • पावरबैंक चार्ज होने के लिए 36W इनपुट का सपोर्ट करता है।
विज्ञापन

Ugreen ने नया पावरबैंक PB541 लॉन्च किया है। नया Ugreen पावरबैंक 10,000mAh बैटरी के साथ आता है। पावरबैंक में कंपनी ने कई खास फीचर्स दिए हैं। यह 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें एक कलर डिस्प्ले मिलता है जिसमें विभिन्न तरह की जानकारी दिखाई देती है। पावरबैंक में लिथियम आयन पॉलिमर सैल लगे हैं। 

Ugreen PB541 Powerbank Price

Ugreen PB541 पावरबैंक को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2700 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह JD.com से भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Ugreen PB541 Powerbank Specifications

Ugreen PB541 पावरबैंक में कंपनी ने लिथियम आयन पॉलिमर सैल लगे हैं। 5,000mAh के दो सैल इसमें लगाए गए हैं। बैटरी की कुल क्षमता 39.1Wh की बताई गई है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग आउटपुट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, पावरबैंक चार्ज होने के लिए 36W इनपुट का सपोर्ट करता है। कंपनी ने पावरबैंक की बॉडी में ही यूएसबी-सी चार्जिंग केबल लगाकर दी है। यानी यूजर को अलग से चार्जिंग केबल कैरी करने की जरूरत नहीं है। 

पावरबैंक में दो यूएसबी-सी पोर्ट मिलते हैं और एक यूएसबी-ए पोर्ट मिलता है। यूएसबी सी पोर्ट में 45W की आउटपुट और 36W की इनपुट दी गई है। यूएसबी-ए पोर्ट में 22.5W की आउटपुट दी गई है। यह एकसाथ तीन डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है। इसमें कई तरह के प्रोटोकॉल जैसे PD, PPS, QC, AFC, और FCP का सपोर्ट दिया गया है। पावरबैंक में कलर स्क्रीन दी गई है जिसमें कई तरह की जानकारी दिखाई देती है जैसे बैटरी पर्सेंटेज, चार्जिंग पावर, अनुमानित चार्जिंग टाइम, डिवाइस का तापमान, और बैटरी हेल्थ आदि। 

यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ इसे Ugreen Smart Life ऐप से कनेक्ट किया जा सकता है और कई तरह के कस्टमाइजेशन किए जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 800 चार्ज साइकल पूरी कर सकती है। पावरबैंक के डाइमेंशन 111x71x 17.8 mm हैं, जबकि इसका वजन 226.4 ग्राम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »