HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन

HMD ने हाल ही में नया स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G लॉन्च किया था और अब कंपनी ने घोषणा की है कि 26 मई को फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने के पहले ही घंटे में फोन बिक गया।

HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन

Photo Credit: HMD

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की HD+ V-Notch IPS डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की एचडी+ वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले है।
  • HMD Vibe 2 5G में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • HMD Vibe 2 5G में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन

HMD ने हाल ही में नया स्मार्टफोन HMD Vibe2 5G लॉन्च किया था और अब कंपनी ने घोषणा की है कि 26 मई को फ्लिपकार्ट पर सेल शुरू होने के पहले ही घंटे में फोन बिक गया। कंपनी ने बताया कि इस फोन को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसे भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सर्वम AI द्वारा तैयार इंडस टेक्नोलॉजी से लैस है।

HMD Vibe 2 5G Price

HMD Vibe 2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए HMD की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकता है।

HMD Vibe 2 5G Features & Specifications

HMD Vibe 2 5G में 6.75 इंच की एचडी+ वी-नॉच आईपीएस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन 2D स्क्रीन प्रोफाइल के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vibe 2 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, GLONASS, Galileo और Beidou सपोर्ट मिलता है। इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »