Hmd India

Hmd India - ख़बरें

  • HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
    HMD Pulse सीरीज में नया स्मार्टफोन आने की बात सामने आई है जिसमें दो डिस्प्ले होंगे। यानी फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही फोन में एक रियर डिस्प्ले होगा जिसमें कई उपयोगी फीचर्स आ सकते हैं। दावा है कि HMD Pulse 2T Pro के रूप में यह नया फोन आ सकता है। Pulse 2T Pro में 6.68 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
    HMD Vibe2 Pro 5G भारत में आज से सेल पर जा रहा है। Flipkart Big Billion Days Sale में इसे खरीदा जा सकेगा। खास बात यह कि फोन को सेल के दौरान डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकता है। HMD Vibe2 Pro 5G में धांसू फीचर्स मिलते हैं। फोन में 64MP का Sony सेंसर वाला मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बड़ी बैटरी से चलता है।
  • HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
    HMD Vibe 2 5G का नया दिवाली एडिशन कंपनी ने पेश किया है। यह फोन HMD की ओर से मई 2026 में पेश किया गया था। अब फोन का नया वाइन रेड कलर वेरिएंट उतारा गया है जिसे 11 हजार से भी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। फोन Flipkart Big Billion Days Sale में उपलब्ध होने जा रहा है।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
    HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। यह Vibe 2 5G का अपग्रेडेड मॉडल है और इसमें डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी में बदलाव किए गए हैं। फोन में 6.78 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। कैमरे की बात करें तो फोन में 64MP Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं 6000mAh बैटरी 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। लॉन्च ऑफर में फोन की कीमत ₹14,999 से शुरू होती है।
  • HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
    HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है।
  • HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
    HMD का नया एंट्री लेवल फोन लीक हुआ है। यह फोन HMD Key 2 के नाम से आ सकता है। फोन में 6.52 इंच का LCD डिस्प्ले बताया गया है। इसमें कंपनी 5000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आ सकता है। सस्ते स्मार्टफोन्स में यह कंपनी का नया एडिशन हो सकता है जिसमें रियर में 13MP कैमरा मिलने की संभावना है।
  • HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
    HMD 106 2G फोन बिना किसी फालतू फीचर वाला एक साधारण मोबाइल डिवाइस है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो फोन को केवल कॉल करने और टेक्स्ट मैसेज भेजने के लिए रखना चाहते हैं। यह 1.8 इंच के LCD डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 4MB RAM है और 8MB ROM दी गई है। यह स्टोरेज को बढ़ाने के लिए 32GB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करता है।
  • बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
    PhonePe ने भारत के फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सेवा SMS आधारित तकनीक पर काम करती है और मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेजने के साथ QR कोड से भुगतान की सुविधा भी देती है। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी भी देख सकेंगे। Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा पहले से उपलब्ध होगी।
  • HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
    HMD 105 4G School Edition खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन है। यह उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को बिना किसी ध्यान भटकाने वाले स्मार्टफोन के, अपने से कनेक्टेड रखना चाहते हैं। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240×320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 64MB रैम है, और 128MB की स्टोरेज मिलती है।
  • HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
    HMD की ओर से नया फोन HMD 102 4G Pro लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन जाहिर तौर पर प्रो स्पेसिफिकेशंस के साथ आने वाला है जिसमें इसका LCD 2.0 इंच डिस्प्ले भी शामिल है। फोन में बड़ी बैटरी मिलने वाली है और इसमें चार्जिंग के लिए USB-C का सपोर्ट होगा।
  • Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
    Nokia 100 फिर से लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का पॉपुलर फीचर फोन मार्केट में दोबारा एंट्री ले सकता है। नए फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 640 x 480 पिक्सल का वाला कैमरा मिलने वाला है। यह इसके रियर में मौजूद होगा। इसी के साथ फोन में कंपनी बैटरी को अपग्रेड कर सकती है।
  • Nokia 250 4G Smart जल्द होगा लॉन्च, दो कैमरा वाला फीचर फोन, फ्रंट में LED फ्लैश!
    HMD की ओर से नया फीचर फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Nokia 250 4G Smart के डिटेल्स ऑनलाइन लीक हुए हैं जो कंपनी का अपकमिंग फीचर फोन बताया जा रहा है। फोन में खासतौर पर इसका फ्रंट कैमरा चर्चा में है जिसके साथ में LED फ्लैश देखने को मिलने वाला है।
  • बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
    HMD Vibe 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। यह बजट 5G स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और Android 16 जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर, 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। HMD Vibe 2 5G को Nordic Blue, Peach Pink और Cosmic Lavender कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
  • HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
    भारत में HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। HMD Vibe 2 5G को तीन कलर्स - Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
    HMD ने कन्फर्म किया है कि नया HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन में 50MP AI डुअल रियर कैमरा और 6000mAh बैटरी दिए जाने की पुष्टि की है। डिवाइस 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम, डुअल-टोन बैक पैनल और iPhone जैसे रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा।

Hmd India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »