HMD Orka के डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेगा 108MP प्राइमरी और 50MP सेल्फी कैमरा

HMD कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

HMD Orka के डिजाइन का हुआ खुलासा, मिलेगा 108MP प्राइमरी और 50MP सेल्फी कैमरा

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Orka में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • HMD Orka में 6.78 इंच की IPS डिस्प्ले है, जिसका 1080p+ रेजॉल्यूशन होगा।
  • HMD Orka में ARM बेस्ड Qualcomm प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • HMD Orka के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP का सेल्फी कैमरा होगा।
विज्ञापन
HMD कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में HMD ग्लोबल का अगला मिड रेंज स्मार्टफोन लीक हो गया है, जिसका कोडनेम "Orka" है। लीक में वाइब्रेंट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस का पता चला है। जाने-माने लीकर @smashx_60 ने एचएमडी फोन की फोटो और जानकारी का खुलासा किया है, जिससे यह पता चलता है कि क्या कुछ मिल सकता है। आइए आगामी HMD स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


HMD Orka Design


लीक के अनुसार, HMD Orka में ब्रांड के पिछले लॉन्च हुए फोन HMD Skyline की तुलना में ज्यादा ट्रेडिशनल डिजाइन है। लीक हुई फोटो से ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर का पता चला है। रियर की ओर Orka में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका खुलासा मॉडल के पीछे हुए नंबर से पता चला है। अनुमान है कि सेकेंडरी लेंस या तो अल्ट्रावाइड या मैक्रो कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। खास बात यह है कि HMD Skyline में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।


HMD Orka Specifications


HMD Orka में 6.78 इंच की IPS डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 1080p+ रेजॉल्यूशन और 120hz रिफ्रेश रेट है। यह Skyline के p-OLED डिस्प्ले पैनल से अलग है। जबकि IPS में यह बदलाव Orka को ज्यादा किफायती बनाता है, स्क्रीन साइज और रिफ्रेश रेट इसे बजट सेगमेंट में दमदार बनाता है। इस स्मार्टफोन में ARM बेस्ड Qualcomm प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ 8GB RAM इंटीग्रेटेड होगी। स्मार्टफोन में मिलने वाली बैटरी यूएसबी सी पोर्ट के जरिए 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Orka को HMD ग्लोबल एक किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लेकर आ रहा है। 

HMD Skyline में ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है। इसकी कीमत भारत में 35,999 रुपये है। टेलीफोटो लेंस की कमी और आईपीएस डिस्प्ले के साथ Orka इसकी तुलना में किफायती होगा। अपने कलरफुल डिजाइन, कैपेबल कैमरा सेटअप और दमदार मिड रेंज स्पेसिफिकेशंस के साथ HMD Orka उन यूजर्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन के तौर पर आ सकता है जो कि दमदार परफॉर्मेंस और हाई क्वालिटी कैमरा सेटअप की तलाश में हैं।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  8. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  10. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »