• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Skyline भारत में 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, नोकिया लूमिया जैसा लुक और गजब फीचर्स

HMD Skyline भारत में 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, नोकिया लूमिया जैसा लुक और गजब फीचर्स

HMD Skyline में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

HMD Skyline भारत में 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, नोकिया लूमिया जैसा लुक और गजब फीचर्स

Photo Credit: HMD

HMD Skyline में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • HMD Skyline में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • HMD Skyline में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • कीमत की बात की जाए तो HMD Skyline की कीमत 35,999 रुपये है।
विज्ञापन
HMD ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन HMD Skyline लॉन्च किया है। यह नया स्मार्टफोन कुछ महीने पहले ग्लोबल स्तर पर पेश हुआ था। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक नोकिया लूमिया जैसा लगता है। भारतीय वर्जन भी ग्लोबल वर्जन के समान फीचर्स प्रदान करता है। यहां हम आपको HMD Skyline के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HMD Skyline Price


कीमत की बात की जाए तो HMD Skyline की कीमत 35,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Neon Pink और Twisted Black कलर्स में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon, रिटेल स्टोर्स और HMD की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


HMD Skyline Specifications


HMD Skyline में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन से लैस है। HMD Skyline में ऑक्टा कोर Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।  एचएमडी स्काईलाइन में शार्प कॉर्नर के साथ एक स्लिम प्रोफाइल है और एक चौकोर कैमरा आईलैंड है। सिक्योरिटी के लिए पावर बटन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। स्मार्टफोन में गेम लॉन्च करने या पर्सनल एसिस्टेंट को ट्रिगर करने जैसे स्पेशल टास्क को सेट करने के लिए एक कस्टम बटन भी है। स्मार्टफोन इजी DIY रिपेयर के लिए Gen2 रिपेयरेबिलिटी के साथ भी आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HMD Skyline के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में ऑटोफोकस और आई ट्रैकिंग के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें एक बिल्ट-इन सेल्फी जेस्चर फीचर भी है जो आपको आसान जेस्चर के साथ सेल्फी क्लिक करने की सुविधा देता है। यह स्मार्टफोन 4,600mAh बैटरी से लैस है, जो कि 33W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »