Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 के लॉन्च को लेकर मिली बड़ी जानकारी

संभावना यह है कि जब भी Nokia 6.3 और Nokia 7.3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, इन्हें Nokia 6.4 या फिर Nokia 7.4 भी कहा जा सकता है।

Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 के लॉन्च को लेकर मिली बड़ी जानकारी

Nokia ने इन फोन लॉन्च को लेकर नहीं साझा की कोई जानकारी

ख़ास बातें
  • Nokia 1.4 में मिल सकता है डुअल रियर कैमरा
  • Nokia 6.3 और Nokia 7.3 को दूसरी तिमाही की शुरुआत में किया जा सकता है
  • नोकिया 7.3 में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
Nokia 1.4, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 स्मार्टफोन को लेकर लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन साल की पहली तिमाही या फिर दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। तीनों ही Nokia फोन पिछले काफी समय से अपने लॉन्च की खबरों के साथ सुर्खियों में छाए हुए हैं। नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 की तुलना में नोकिया 1.4 नया फोन है। नोकिया 6.3 और नोकिया 6.3 को लेकर कहा जा रहा था कि यह साल 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। संभावना यह है कि जब भी इन दो नोकिया फोन को लॉन्च किया जाएगा, इन्हें  Nokia 6.4 या फिर Nokia 7.4 भी कहा जा सकता है।

Nokia 1.4 को लेकर Nokiapoweruser की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह फोन कई लिस्टिंग में सामने आ चुका है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह फोन फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में नोकिया 1.4 फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमते भी सामने आई थी, जिसके अनुसार फोन में 6.51 इंच एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले, क्वाड कोर प्रोसेसर, 1 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन और डुअल रियर-कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन की कीमत को लेकर कहा गया था कि इसकी कीमत EUR 100 (लगभग 8,800 रुपये) हो सकती है।

वहीं, दूसरी ओर Nokia 6.3 और Nokia 7.3 पिछले काफी समय से खबरों मे बने हुए हैं। Nokiapoweruser की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इन्हें इस साल की पहली तिमाही के अंत में या फिर साल 2021 की दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इन फोन को Nokia 6.4 और Nokia 7.4  के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है।

नोकिया 6.3 को लेकर पिछली रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आ चुकी है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैग 730 प्रोसेसर और 24 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। नोकिया 7.3 में 6.5 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। नोकिया 6.3 और नोकिया 7.3 में क्रमश: 4,500 एमएएच बैटरी और 5,000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है।

असल में कहा जा रहा था कि इन फोन को सितंबर में IFA 2020 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। फिर खबर आई कि इन्हें नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अब-तक Nokia व इसकी ब्रांड लाइसेंस कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लॉन्च संबंधी कोई जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »