Nokia 9.3 PureView, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 5G होंगे नवंबर में लॉन्चः रिपोर्ट

सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि HMD Global नवंबर महीने में एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है।

Nokia 9.3 PureView, Nokia 6.3 और Nokia 7.3 5G होंगे नवंबर में लॉन्चः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.3 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • नोकिया 9.3 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • 48 मेगापिक्सल क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है नोकिया 7.3 में
विज्ञापन
Nokia 9.3 PureView, Nokia 7.3 5G और Nokia 6.3 स्मार्टफोन को नवंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी नवंबर महीने में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने की तैयारी कर रही है। इसी इवेंट में नोकिया 9.3 प्योरव्यू, नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। उम्मीद है कि नोकिया 9.3 हैंडसेट कंपनी का फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। इसके बारे में पहले भी जानकारियां लीक हो चुकी हैं। नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 भी सुर्खियों का हिस्सा बन चुके हैं।

NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि HMD Global नवंबर महीने में एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। इस इवेंट में Nokia 9.3 और Nokia 7.3 5G को लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों ने इन दो Nokia स्मार्टफोन का दावा किया है। लेकिन इसी इवेंट में Nokia 6.3 को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लॉन्च इवेंट को लेकर अभी प्लानिंग ही चल रही है। अगर कोई कठिनाई सामने आती है तो कंपनी इवेंट को टालने के लिए मजबूर हो जाएगी। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि रिटेल के सूत्रों को भी नवंबर या दिसंबर महीने में नोकिया द्वारा नए स्मार्टफोन मार्केट में लाने की उम्मीद है।

बीते महीने ही खबर आई थी कि एचएमडी ग्लोबल इस साल की चौथी तिमाही में एक बड़ा इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में नोकिया 9.3 प्योरव्यू, नोकिया 7.3 5जी और नोकिया 6.3 से पर्दा उठाया जा सकता है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट को सही मानें तो हम नवंबर महीने में इन तीनों स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

Nokia 9.3, Nokia 7.3 5G, Nokia 6.3: Specifications (expected)
नोकिया 9.3 में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग दिए जाने की उम्मीद है। नोकिया 7.3 स्मार्टफोन को 6.5 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच कटआउट के साथ पेश किया जा सकता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन में 4,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

दूसरी तरफ, नोकिया 6.3 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आ सकता है। नोकिया 6.3 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी हो सकती है। इसमें स्नैपड्रैगन 670/ 675 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »