HMD Arc हुआ लॉन्च, 6.52 इंच LCD स्क्रीन

HMD Arc में 6.52 इंच HD+ (576 x 1,280 पिक्सल) LCD स्क्रीन 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 460 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2024 15:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन का डिजाइन खुद रिपेयर किया जा सकने वाला है
  • यह Android 14 (Go Edition) पर चलता है
  • इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है

इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है

स्मार्टफोन मेकर HMD ने Arc को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह Android 14 (Go Edition) पर चलता है। इस स्मार्टफोन का डिजाइन खुद रिपेयर किया जा सकने वाला है। इससे बैटरी या स्क्रीन को कस्टमर्स खुद बदल सकेंगे। इस अफोर्डेबल स्मार्टफोन को थाईलैंड में लाया गया है। 

HMD Arc में 6.52 इंच HD+ (576 x 1,280 पिक्सल) LCD स्क्रीन 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 460 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc 9863A दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM और 64 GB की स्टोरेज है। यह Android 14 (Go Edition) पर चलता है। इसकी स्टोरेज को एक माइक्रोSD कार्ड के जरिए 128 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्राइस के बारे में जानकारी नहीं दी है। HMD ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के लिए दो वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह बोकेह, नाइट मोड, प्रोफेशनल मोड, स्लो मोशन, क्विक स्नैपशॉट, फिल्टर्स और पैनारामा जैसे फीचर्स के साथ है। इसमें एक LED फ्लैश दिया गया है। इस स्मार्टफोन में सिंगल स्पीकर और माइक्रोफोन है। 

इस स्मार्टफोन का आकार 166.4  x 76.9 x 8.95 mm और भार लगभग 186 ग्राम का है। HMD Arc में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हाल ही में HMD ने भारत में अपना पहले 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किए थे। HMD Crest और HMD Crest Max को आसानी से रिपेयर कराया जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इन स्मार्टफोन्स की बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और डिस्‍प्‍ले को आसानी से रिपेयर किया जा सकता है। इनमें 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। HMD Crest और HMD Crest Max के फ्रंट में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा है। ये स्मार्टफोन्स मिड-रेंज में पेश किए गए हैं। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14 Go

रिज़ॉल्यूशन

576x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.