HMD Arc 2 थाईलैंड में लॉन्च हो गया है। फोन में Unisoc T603 प्रोसेसर, Android 14 Go Edition, 5,000mAh बैटरी और 13MP कैमरा मिलता है।
Photo Credit: HMD
HMD Arc 2 बजट स्मार्टफोन Android 14 Go Edition के साथ लॉन्च हुआ
HMD ने थाईलैंड में अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Arc 2 लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए HMD Arc का सक्सेसर है। नए मॉडल में कंपनी ने नया प्रोसेसर दिया है, जबकि डिजाइन और ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही रखे गए हैं। फोन में Android 14 Go Edition, 5,000mAh बैटरी और 13MP रियर कैमरा मिलता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी ग्लोबल या भारतीय लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
HMD Arc 2 को Dark Blue और Golden Beige कलर ऑप्शन में पेश (via Thaimobilecenter) किया गया है। इसकी बिक्री थाईलैंड में 20 जुलाई से शुरू होगी। 4GB + 64GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 2,290 थाई बहत (करीब 6,500 रुपये) और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 2,990 थाई बहत (करीब 8,500 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि HMD Arc 2 को अन्य देशों में कब लॉन्च किया जाएगा।
HMD Arc 2 में 6.52 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन Android 14 Go Edition पर चलता है, जिसे एंट्री-लेवल डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T603 प्रोसेसर दिया गया है, जिसने पिछले मॉडल के Unisoc SC9863A की जगह ली है। फोन में 4GB RAM के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए HMD Arc 2 में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर मौजूद है।
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिवाइस में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन