• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'

सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'

म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक ब्रोकिंग चार्जेज और शेयर्स सहित कैपिटल मार्केट से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 0.02 प्रतिशत का MDR लगेगा। इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के MDR की लिमिट तय की गई है

सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'

MDR के दायरे से 95 प्रतिशत से ज्यादा UPI पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शंस बाहर रहेंगी

ख़ास बातें
  • UPI से 2,000 रुपये से ज्यादा की ट्रांजैक्शंस पर 0.4 प्रतिशत का MDR लगेगा
  • MDR के दायरे से 95% से अधिक UPI पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शन बाहर रहेंगी
  • MDR चार्ज का चार प्रतिशत मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर असर हो सकता है
विज्ञापन

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा की चुनिंदा ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के फैसले पर दोबारा विचार करने का केंद्र सरकार का इरादा नहीं है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की ओर से लगाए गए इस चार्ज को 15 अक्टूबर से लागू किया जाएगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर MDR लगाने के फैसले की समीक्षा नहीं की जाएगी। सरकार को उम्मीद है कि नए चार्ज को लगाने के बावजूद UPI ट्रांजैक्शंस में बढ़ोतरी जारी रहेगी। UPI के जरिए 2,000 रुपये से ज्यादा की ट्रांजैक्शंस पर 0.4 प्रतिशत का MDR लगेगा। हालांकि, इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शंस की लिमिट होगी। रेलवे, इंश्योरेंस, टेलीकॉम सर्विसेज और फ्यूल सहित 2,000 रुपये से ज्यादा की चुनिंदा ट्रांजैक्शंस पर 5 रुपये का MDR लगाया जाएगा। 

म्यूचुअल फंड्स, स्टॉक ब्रोकिंग चार्जेज और शेयर्स सहित कैपिटल मार्केट से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर 0.02 प्रतिशत का MDR लगेगा। इसके लिए 300 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन के MDR की लिमिट तय की गई है। इस चार्ज के बावजूद UPI के कुल इस्तेमाल पर बहुत कम असर होगा। इससे लगभग चार प्रतिशत मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर असर हो सकता है। MDR के दायरे से 95 प्रतिशत से ज्यादा UPI पर्सन-टु-मर्चेंट ट्रांजैक्शंस बाहर रहेंगी। इसके अलावा पर्सन-टु-पर्सन-टु-मर्चेंट (P2PM) मॉडल के तहत ऑपरेट करने वाले स्मॉल मर्चेंट्स के लिए भी MDR से छूट जारी रहेगी। 

दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। विदेश में भी कुछ देशों में UPI के जरिए पेमेंट सर्विस को शुरू किया गया है। UPI के लिए जल्द ही बिना एक्टिव़ इंटरनेट कनेक्शन के ट्रांजैक्शंस का फीचर भी शुरू हो सकता है। इस फीचर से दूरदराज और लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स करने में आसानी होगी। UPI की ऑफलाइन पेमेंट्स के लिए मर्चेंट प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) फर्मों को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी। कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू होगी। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »