• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android यूजर्स को Google की चेतावनी! हैक हो सकता है आपका डिवाइस, बचने के लिए उठाएं यह कदम

Android यूजर्स को Google की चेतावनी! हैक हो सकता है आपका डिवाइस, बचने के लिए उठाएं यह कदम

बुलेटिन में पांच गंभीर खामियों के बारे में बताया गया है, जो Android 12 से 15 वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं।

Android यूजर्स को Google की चेतावनी! हैक हो सकता है आपका डिवाइस, बचने के लिए उठाएं यह कदम

Photo Credit: Pexels

ख़ास बातें
  • Google ने जनवरी के Android सिक्योरिटी बुलेटिन में एक अलर्ट जारी किया
  • Android 12 से Android 15 तक वर्जन पर चलने वाले डिवाइस खतरे में
  • कुछ खामियों के चलते हैकर्स के शिकंजे में आ सकते हैं डिवाइस
विज्ञापन
Google ने लाखों Android यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। चेतावनी Android 12 से Android 15 वर्जन तक के वर्जन चलाने वाले डिवाइस के लिए जारी की गई है। गूगल का कहना है कि सिस्टम में कुछ ऐसे लूप होल शामिल हैं, जो हैक्रर्स को डिवाइस का एक्सेस लेने में मदद कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे बचने के लिए यूजर्स को अपने डिवाइस को जल्द से जल्द लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की जरूरत है।

Google ने अपने जनवरी के Android सिक्योरिटी बुलेटिन में यूजर्स को अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि Android 12 से Android 15 तक वर्जन पर चलने वाले डिवाइस हैकर्स के शिकंजे में आ सकते हैं। कुछ खामियों का पता लगाया गया है, जो गंभीर हैं, क्योंकि ये साइबर क्रिमिनल्स को परमीशन के बिना भी डिवाइस में गलत कोड निष्पादित करने की अनुमति दे सकती हैं। यदि ऐसा होता है, तो हैकर्स को यूजर्स के डिवाइस का पूरा एक्सेस मिल सकता है, या कम से कम उनकी निजी जानकारियां खतरे में पड़ सकती हैं।

बुलेटिन में पांच गंभीर खामियों के बारे में बताया गया है, जो Android 12 से 15 वर्जन पर चलने वाले डिवाइस को प्रभावित कर सकती हैं। जनवरी अपडेट में पहचानी गई कमजोरियों को निम्नलिखित कोड दिए गए हैं: CVE-2024-43096, CVE-2024-43770, CVE-2024-43771, CVE-2024-49747 और CVE-2024-49748। 

इससे बचने के लिए गूगल अक्सर अपने डिवाइस को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करने की सलाह देता है। आपके पास चाहे किसी भी ब्रांड का Android डिवाइस हो, आपको उसे अपने OEM द्वारा जारी किए गए लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के साथ अपडेट करना चाहिए। यदि आपके पास अभी तक जनवरी के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट नहीं आया है, तो आपको अगले कुछ हफ्ते अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. POCO के F7 5G की 1 जुलाई से शुरू होगी बिक्री, Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट
  2. UBON SP-85 Party Speaker भारत में लॉन्च, 30W साउंड, 20 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
  4. BSNL लगाएगी फ्लैश सेल, फ्री डेटा से लेकर डिस्काउंट तक की पेशकश
  5. Asus का लैपटॉप भारत में 18,990 रुपये में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy M36 5G भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  7. Redmi K Pad टैबलेट 8.8-इंच डिस्प्ले, 7500mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  8. Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. Google Pixel 7 आखिर क्यों हुआ जापान में बैन?
  10. Xiaomi MIX Flip 2 हुआ 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »