Google भारत में लाएगी यूपीआई आधारित पेमेंट सर्विसः रिपोर्ट

गूगल जल्द भारत में अपनी नई डिजिटल पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच ने न्यूज़ साइट द केन की एक रिपोर्ट के हवाले से ख़बर दी है कि गूगल अगले हफ्ते भारत में यह स्थानीय पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकती है।

Google भारत में लाएगी यूपीआई आधारित पेमेंट सर्विसः रिपोर्ट
विज्ञापन
गूगल जल्द भारत में अपनी नई डिजिटल पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच ने न्यूज़ साइट द केन की एक रिपोर्ट के हवाले से ख़बर दी है कि Google अगले हफ्ते भारत में यह स्थानीय पेमेंट सर्विस लॉन्च कर सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पेमेंट सर्विस को 'तेज़' नाम दिया गया है और इसके साथ ही गूगल वॉलेट या एंड्रॉयड पे जैसी मौजूदा सेवाओं से अलग पेमेंट विकल्प मुहैया कराएगी। तेज़ का मतलब होता है तेजी से काम करने वाला। तेज़ में सरकार द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के लिए सपोर्ट होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेवा में दूसरी कंज़्यूमर पेमेंट सर्विस पेटीएम और मोबिक्विक के लिए भी सपोर्ट होगा।

गूगल ने दो साल पहले अमेरिका में अपना पेमेंट ऐप एंड्रॉयड पे लॉन्च किया था। भारत में गूगल के एक प्रवक्ता ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जुलाई में मिंट डेली ने ख़बर दी थी कि गूगल, फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसी कंपनियां अपने प्लेटफॉर्म पर यूपीआई आधारित पेमेंट सेवा शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ बातचीत कर रही हैं।

डिसक्लोज़र: पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Tez, Tez, UPI, Digital Payments, Apps, Internet
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »