Google की भारत में रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी, दिल्ली और मुंबई में लोकेशन की तलाश

भारत में गूगल के प्रोडक्ट्स की बिक्री ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए की जाती है। देश में Pixel स्मार्टफोन्स के प्राइसेज लगभग 370 डॉलर से 2,000 डॉलर के बीच हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 फरवरी 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • गूगल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है
  • कंपनी ने देश में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है
  • गूगल के पास अमेरिका में पांच फिजिकल रिटेल स्टोर्स हैं

देश में कंपनी के Pixel स्मार्टफोन्स के प्राइसेज लगभग 370 डॉलर से 2,000 डॉलर के बीच हैं

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अमेरिका के बाहर भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की योजना बनाई है। कंपनी इस स्टोर के लिए लोकेशन की तलाश कर रही है। गूगल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण ग्रोथ मार्केट है। हाल ही में कंपनी ने देश में  लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की जानकारी दी थी।  

गूगल के पास अमेरिका में पांच फिजिकल रिटेल स्टोर्स हैं। इन स्टोर्स में Pixel स्मार्टफोन्स, वॉचेज और बड्स जैसे प्रोडक्ट्स की बिक्री की जाती है। आईफोन बनाने वाली अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को रिटेल स्टोर्स से बिक्री का बड़ा हिस्सा मिलता है। दुनिया भर में एपल के पास लगभग 500 स्टोर्स हैं। लगभग दो वर्ष पहले कंपनी ने भारत में भी दो रिटेल स्टोर्स शुरू किए थे। दिल्ली और मुंबई में मौजुद एपल के इन स्टोर्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। गूगल भी एपल की तरह रिटेल मार्केट में मौजुदगी बढ़ाना चाहती है। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने दिल्ली और इसके निकट के क्षेत्रों के साथ ही मुंबई में भी कुछ लोकेशंस को चुना है। हालांकि, इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है। 
Advertisement

इस बारे में गूगल ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि इन स्टोर्स का एरिया लगभग 15,000 स्क्वेयर फीट का हो सकता है। कंपनी ने IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु पर भी विचार किया था। हालांकि, गूगल के स्टोर्स की शुरुआत दिल्ली और मुंबई से हो सकती है। इस सूत्र ने बताया, "इसका उद्देश्य विशेषतौर पर लग्जरी सेगमेंट में एपल से मुकाबला करना है।" अगर कंपनी के शुरुआती स्टोर्स को सफलता मिलती है तो यह स्टोर्स की संख्या को बढ़ा सकती है। 

भारत में गूगल के प्रोडक्ट्स की बिक्री ऑथराइज्ड रिटेलर्स के जरिए की जाती है। देश में Pixel स्मार्टफोन्स के प्राइसेज लगभग 370 डॉलर से 2,000 डॉलर के बीच हैं। इसकी तुलना में एपल के आईफोन्स के प्राइसेज लगभग 520 डॉलर से लगभग 2,130 डॉलर के हैं। देश में गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू की है। पिछले वर्ष प्रीमियम स्मार्टफोन्स के मार्केट में एपल ने लगभग 55 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया था। इसकी तुलना में पिक्सल स्मार्टफोन्स की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की थी। इस सेगमेंट में 520 डॉलर से अधिक प्राइस वाले स्मार्टफोन होते हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  2. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  3. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  4. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  7. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  8. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  9. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.