Google की Pixel 10 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 4 मॉडल हो सकते हैं शामिल

गूगल ने कथित तौर पर Pixel Superfans को 27 जून को ब्रिटेन के लंदन में होने वाले प्री-लॉन्च Pixel Penthouse इवेंट के लिए इन्विटेशन भेजा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जून 2025 16:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • गूगल ने Pixel Superfans को को प्री-लॉन्च इवेंट का कथित इन्विटेशन भेजा है
  • कंपनी की पिक्सल 10 सीरीज में Tensor G5 चिपसेट दिया जा सकता है

इस स्मार्टफोन सीरीज को को जून के अंत या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google की Pixel 10 सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष गूगल ने Pixel 9 सीरीज को अनुमान से पहले लॉन्च किया था। आमतौर पर, कंपनी के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को अक्टूबर में लाया जाता है। हालांकि, Pixel 9 सीरीज को अगस्त में पेश किया गया था। गूगल की Pixel 10 सीरीज को भी पहले लॉन्च करने की संभावना है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज में Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। Android Authority की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल ने Pixel Superfans को 27 जून को ब्रिटेन के लंदन में होने वाले प्री-लॉन्च Pixel Penthouse इवेंट के लिए इन्विटेशन भेजा है। इस डेढ़ घंटे के इवेंट में शामिल होने के लिए 25 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस इवेंट में शामिल होने का आवेदन 4 जून तक किया जा सकता है। इसमें प्री-रिलीज  Pixel डिवाइसेज और फीचर्स का इस्तेमाल करने का मौका भी मिलेगा। 

हालांकि, इस इन्विटेशन में गूगल ने Pixel 10 का जिक्र नहीं किया है। इस कथित इन्विटेशन में 'नेक्स्ट पिक्सल लाइन' का जिक्र है। इससे यह इन्विटेशन Pixel 10 सीरीज से जुड़ा होने का संकेत मिल रहा है। इसमें पिक्सल स्मार्टफोन और वॉच की इमेज शामिल है। इस इवेंट के लिए चुने गए Pixel Superfans को गूगल के एग्जिक्यूटिव्स से प्रश्न पूछने का मौका भी मिलेगा। Pixel Superfans प्रोग्राम इस स्मार्टफोन के प्रशंसकों की कम्युनिटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मेंबर्स को जल्द प्रोडक्ट प्रिव्यू के मौके के साथ विशेष ऑफर्स भी मिलते हैं। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल की पिक्सल 10 सीरीज को जून के अंत या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने पिक्सल 9 सीरीज को अक्टूबर में अपने सामान्य लॉन्च से पहले अगस्त में पेश किया था। गूगल ने Android 16 को भी पहले पेश किया था। कंपनी के Pixel 9a को मार्च में लाया गया था। हालांकि, पिछले वर्ष Pixel 8a को मई में पेश किया गया था। गूगल की पिक्सल 10 सीरीज में Tensor G5 चिपसेट दिया जा सकता है। इस सीरीज के बेस मॉडल Pixel 10 को ब्लू, पर्पल, येलो और ब्लैक कलर्स और Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL को ग्रीन, व्हाइट, ग्रे और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 
 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.