गूगल पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2016 10:29 IST
गूगल ने लॉन्च के दिन किए गए वादे के मुताबिक भारत में फ्लिपकार्ट पर गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। पिछले हफ्ते सैनफ्रांसिस्को में हुए एक इवेंट में इन दोनों फोन को लॉन्च किया गया था। बात करें कीमत की तो भारत में गूगल पिक्सल की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होती है। फ्लिपकार्ट 25 अक्टूबर तक इन फोन की डिलिवरी का वादा कर रही है।

हालांकि, इसमें थो़ड़ी सी मुश्किल भी है, इस लेख के पब्लिश होने तक फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के सिर्फ तीन रिटेलर से ही उपलब्ध हैं। उम्मीद है कि भारत में बिक्री के लिए बताए गए 8 में से ये तीन संभावित रिटेलर हैं। गूगल ने पिक्सल और पिक्सल एक्सल स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट, तीन कलर में लॉन्च किया था। भारत में ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च नहीं होगा। इसलिए भारत इन फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट व दो संभावित कलर और कुल आठ रिटेलर होने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल तीन रिटेलर स ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं जिससे ग्राहकों को थोड़ी निराशा हो सकती है।
 

हमने गूगल से इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश की और हम आप तक वह जानकारी भी जल्द पहुंचाएंगे।

याद दिला दें कि दोनों ही फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। गूगल के पिक्सल स्मार्टफोन दो स्क्रीन साइज़ में आएंगे- 5 इंच और 5.5 इंच। दोनों ही मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं, फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज़ और बैटरी क्षमता का है।
Advertisement


दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के है। पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.