Google के Pixel 9 Pro की अगले सप्ताह से होगी देश में बिक्री, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 16 के GB RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 21:02 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 9 Pro की 17 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री होगी
  • यह स्मार्टफोन चार कलर्स में उपलब्ध होगा
  • इसमें 6.3 इंच (1,280 x 2,856 पिक्सल) Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले है

इसमें 6.3 इंच (1,280 x 2,856 पिक्सल) Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने अगस्त में Pixel 9 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL शामिल हैं। इनमें से Pixel 9 और Pixel 9 Pro XL की लॉन्च के बाद से बिक्री शुरू हो गई थी। कंपनी के Pixel 9 Pro को अगले सप्ताह से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

गूगल ने बताया है कि Pixel 9 Pro को 17 अक्टूबर से ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसके 16 के GB RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,09,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन Rose Quartz, Hazel, Porcelain और Obsidian कलर्स में उपलब्ध होगा। 

Pixel 9 Pro में 6.3 इंच (1,280 x 2,856 पिक्सल) Super Actua (LTPO) OLED डिस्प्ले 495 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी के Pixel 9 Pro XL में 6.8 इंच (1,344 x 2,992 पिक्सल) SuperActua (LTPO) OLED डिस्प्ले 486 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। इस सीरीज के इन तीनों स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Tensor G4 और Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर दिया गया है। 

हाल ही में इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को खरीदने वाले कुछ कस्टमर्स ने वायरलेस चार्जिंग में समस्या होने की शिकायत की है। यह समस्या इस सीरीज के Pixel 9 Pro XL में ज्यादा हो रही है। कुछ कस्टमर्स का दावा था कि इस सीरीज के स्मार्टफोन्स अलग चार्जर्स का इस्तेमाल करने पर कुछ मिनटों के बाद चार्जिंग करना बंद देते हैं। इन चार्जर्स में गूगल का वायरलेस चार्जर भी शामिल है। Reddit पर एक यूजर ने बताया था कि कंपनी की सपोर्ट टीम को इस समस्या की जानकारी दी है और वह इसे ठीक करने में जुटी है। Pixel 9 सीरीज के बहुत से यूजर्स ने गूगल के सपोर्ट फोरम, Reddit और अन्य साइट्स पर बताया है कि उनके स्मार्टफोन्स कुछ मिनटों की वायरलेस तरीके से कुछ मिनटों के बाद चार्जिंग करना बंद कर देते हैं। यह शिकायत करने वाले अधिकतर यूजर्स के पास Pixel 9 Pro XL है। कुछ यूजर्स की शिकायत है कि Qi2 कम्पैटिबल MagSafe और Mous MagSafe केस के जरिए चार्जिंग करने पर उनके स्मार्टफोन्स में 'ऑड बिहेवियर' लिखा दिखता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and solid feel
  • Top-notch display
  • Amazing loudspeakers
  • Decent battery life
  • Excellent cameras
  • AI powerhouse
  • Bad
  • Expensive
  • Single RAM and storage model available
  • Lags behind in raw performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

42-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1280x2856 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू
  2. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.