Google Pixel 8 के यूजर्स कर रहे बैटरी कम चलने, ओवरहीटिंग की शिकायत

पिक्सल 8 के बहुत से यूजर्स ने Google की सपोर्ट फोरम और Reddit पर इस स्मार्टफोन की बैटरी कम चलने की शिकायत की है

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2023 17:07 IST
ख़ास बातें
  • पिक्सल सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स के लिए भी कुछ शिकायतें मिली थी
  • पिछले महीने गूगल ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया था
  • इन स्मार्टफोन्स में 256 GB तक की स्टोरेज मिलती है

Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google के नए Pixel 8 स्मार्टफोन को लेकर यूजर्स ने शिकायतें की हैं। पिक्सल सीरीज के पिछले स्मार्टफोन्स में भी कुछ कमियां मिली थी। हालांकि, कंपनी ने शुरुआती पिक्सल स्मार्टफोन्स की तुलना में इन स्मार्टफोन्स की क्वालिटी और परफॉर्मेंस को लेकर सुधार किए हैं। 

Android Police के अनुसार, पिक्सल 8 के बहुत से यूजर्स ने Google की सपोर्ट फोरम और Reddit पर इस स्मार्टफोन की बैटरी कम चलने की शिकायत की है। Reddit पर एक यूजर ने कहा है कि इसका कारण इस स्मार्टफोन का मॉडम हो सकता है। इस यूजर की शिकायत है कि पिक्सल 8 की बैटरी लगभग छह घंटे चलती है, जबकि पिक्सल 7 की बैटरी लगभग आठ घंटे तक कार्य करती थी। इन्होंने इस समस्या के लिए पिक्सल 8 में दिए गए मॉडम को जिम्मेदार बताया है। यह पिक्सल 7 के मॉडम के समान है। एक अन्य यूजर ने गूगल के सपोर्ट फोरम पर बताया है कि उन्होंने हाल ही में पिक्सल 8 को खरीदा था और इसकी बैटरी के साथ लगभग तीन घंटे का स्क्रीन टाइम मिलता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi को बंद करने पर बैटरी अधिक चलती है। 
Advertisement

XDA फोरम पर कुछ यूजर्स ने पिक्सल 8 सीरीज के स्मार्टफोन्स के नियमित इस्तेमाल के बाद गर्म होने की शिकायत की है। पिछले महीने गूगल ने Pixel 8 और Pixel 8 Pro को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने Pixel Watch 2 और अपडेटेड Pixel Buds Pro को भी पेश किया था। 

Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों में गूगल का Tensor G3 प्रोसेसर है। इनमें 256  GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये एंड्रॉयड 14 पर चलते हैं। इनमें होल पंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Pixel 8 के 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट का देश में प्राइस 75,999 रुपये और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 82,999 रुपये है। इसे Hazel, Obsidian और Rose कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Pixel 8 Pro के 12 GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,06,999 रुपये का है। इसे Bay, Obsidian और Porcelain कलर्स में खरीदा जा सकता है। ये दोनों डुअल-सिम स्मार्टफोन हैं। Pixel 8 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.2-इंच FHD+ (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले  2,100 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट के साथ है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smaller form factor makes it more comfortable to hold
  • Excellent and bright display
  • Cameras are still the best
  • Packed with AI features
  • Bad
  • Battery life is still not the best
  • Expensive
  • Tends to heat up under heavy load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4575 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.