• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Google Pixel 6 में दिखी बड़ी खामी, बिना रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से भी हो रहा है अनलॉक!

Google Pixel 6 में दिखी बड़ी खामी, बिना रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से भी हो रहा है अनलॉक!

Reddit पर एक यूज़र ने जानकारी दी है कि उन्होंने हाल ही में नया Google Pixel 6 स्मार्टफोन खरीदा था। सिक्योरिटी के लिहाज से उन्होंने फोन में केवल एक ही फिंगरप्रिंट रजिस्टर्ड किया था। लेकिन अजीब बात यह है कि उनका फोन उनकी पत्नी भी अपने फिंगरप्रिंट के जरिए अनलॉक कर सकती है।

Google Pixel 6 में दिखी बड़ी खामी, बिना रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट से भी हो रहा है अनलॉक!
ख़ास बातें
  • Google Pixel 6 के फिंगरप्रिंट सेंसर में सामने आई खामी
  • हाल ही में गूगल पिक्सल 6 में कॉलिंग बग की हुई थी शिकायत
  • यूज़र्स ने Reddit पर की है परेशानी की शिकायत
विज्ञापन
Google Pixel 6 स्मार्टफोन लगातार यूज़र्स के लिए मुसिबत का सबक साबित हो रहा है। हाल ही में कॉलिंग बग को लेकर खबरें सामने आई थी, जिसमें कहा जा रहा था कि बिना नंबर डायल किए गूगल पिक्सल 6 में अपने-आप ही कॉल लग जा रही है। अभी यह समस्या दूर भी नहीं हुई थी कि फोन की अब एक और बड़ी खामी सामने आई है। Reddit के जरिए यूज़र्स ने अब फोन के फिंगरप्रिंट में आ रही परेशानी का जिक्र किया है। कथित रूप से यूज़र्स की शिकायत है कि उनका गूगल पिक्सल 6 फोन गैर-रजिस्टर्ड फिंगरप्रिंट यानी दूसरों के फिंगरप्रिंट से भी अनलॉक हो रहा है। यकिनन यह गूगल के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी खामी साबित हो सकती है।

Reddit पर एक यूज़र ने जानकारी दी है कि उन्होंने हाल ही में नया Google Pixel 6 स्मार्टफोन खरीदा था। सिक्योरिटी के लिहाज से उन्होंने फोन में केवल अपना ही फिंगरप्रिंट रजिस्टर्ड किया हुआ है। लेकिन अजीब बात यह है कि उनका फोन उनकी पत्नी भी अपने फिंगरप्रिंट के जरिए अनलॉक कर सकती है। यूज़र ने इस समस्या की जानकारी देते हुए वीडियो भी शेयर किया है।

इसी तरह कई अन्य Reddit यूज़र्स ने भी इसी तरह की परेशानी की शिकायत की है।

आपको बता दें, हाल ही में कुछ यूज़र्स ने इस फोन के फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर यह भी शिकायत की थी कि वह बहुत स्लो काम कर रहा है और कई बार वह अनरिस्पॉन्सिव भी हो जाता है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कॉलिंग बग को लेकर गूगल पिक्सल 6 फोन खबरों में बना हुआ था। कुछ यूज़र्स ने शिकायत की थी कि इस फोन में बिना डायल करें अपने आप कॉल लग जा रही थी। यूज़र्स ने इसे घोस्ट कॉलिंग का नाम दिया था। हालांकि, कंपनी ने बाद में कहा कि वह इस समस्या के सुधार पर काम कर रही है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel 6, Google Pixel 6 fingerprint sensor, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »