गूगल पिक्सल सीरीज़ में इस साल लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन

गूगल पिक्सल सीरीज़ में इस साल लॉन्च हो सकते हैं तीन स्मार्टफोन
विज्ञापन
गूगल के आने वाले पिक्सल डिवाइस को लेकर पहले भी कई बार ख़बरें आ चुकीं हैं। और अब एक नए लीक में पता चला है कि इस साल गूगल पिक्सल सीरीज़ में तीन डिवाइस पेश किए जा सकते हैं। इन तीनों हैंडसेट को इस साल चौथी तिमाही में जारी किए जाने की उम्मीद है।

इस लीक के बारे में एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (एओएसपी) से जानकारी मिली। इससे संकेत मिलते हैं कि गूगल इस बार तीन पिक्सल डिवाइस पर काम कर रही है। इन तीन डिवाइस के कोडनेम ताइमेन, वॉलआई और मस्की हो सकते हैं। इन जानकारियों का खुलासा एओएसपी कोड ने किया। इसके अलावा, एओएसपी ने भी संकेत दिया कि सभी तीन पिक्सल स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। पिछले महीने लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में भी इसी लेटेस्ट प्रोसेसर को दिया गया है।

इन पिक्सल फोन के बारे में पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। इनमें से ताइमेन के सबसे बड़ा डिवाइस होने की ख़बर है। यह ताइमेन डिवाइस एक टैबलेट या एक बड़ा पिक्सल ब्रांड वाला फोन हो सकता है। इसके अलावा, हो सकता है कि इस डिवाइस को पिक्सल ब्रांडिंग के साथ ना पेश कर, एक नई ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाए। अभी इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं मिली है। लॉन्च के नज़दीक आने के साथ इन डिवाइस के बारे में और जानकारी आने की उम्मीद है।

मस्की और वॉलआई की बात करें तो, इन्हें पिक्सल स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट बताया जा रह है। बेस वेरिएंट (पिक्सल 2) का कोडनेम वॉलआई जबकि बड़े पिक्सल एक्सएल 2 को मस्की कोडनेम दिया गया है। इससे पहले लीक में पता चला था कि पिक्सल 2 ज़्यादा अच्छे कैमरा, एक बेहतर प्रोसेसर और वाटर व डस्ट रेसिस्टेंट होगा।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में पिक्सल और पिक्सल एक्सलएल स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। दोनों ही फोन में एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम के साथ आएंगे और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे। दोनों ही मॉडल में एफ/ 2.0 अपर्चर वाले 12.3 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। फ्रंट कैमरे के सेंसर 8 मेगापिक्सल के है। पिक्सल स्मार्टफोन 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में आएंगे। एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलने वाले पिक्सल स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Pixel, Taimen, Pixel 2, Pixel XL 2, Mobiles, Android, Walleye, Muskie
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  2. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  3. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  5. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  6. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  7. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  8. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  10. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »